Raigarh News: रायगढ़ में सड़क हादसा; मौके पर तीन की मौत, पिकअप ने टीवीएस एक्सल को मारी जोरदार टक्कर, ग्रामीणों ने किया चक्कजाम

रायगढ़ December 15, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news

 

रायगढ़। रायगढ़ जिले में रविवार की शाम पिकअप और टीवीएस एक्सल की आमने-सामने जोरदार भिड़त हो जाने की घटना में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साये लोगों ने मौके पर चक्काजाम शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम साढ़े 5 बजे के आसपास टीवीएस एक्सल में सवार होकर तीन ग्रामीण श्याल लाल राठिया, निवासी सपनई, निरंजन राठिया, आनंद राम निवासी कुमीबहाल किसी काम के सिलसिले में झारगुडा जा रहे थे। तीन ग्रामीण जब अडबहाल के पास पहुंचे ही थे सामने की तरफ से आ रहे पिकअप क्रमांक सीजी 13 एव्ही 6980 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार तीनों ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जर रहा है कि इस भीषण टक्कर में मौके पर ही तीनों ग्रामीणों की मौत हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने खबरदूत को बताया कि दुर्घटनाकारी पिकअप रायगढ़ से सपनई की तरफ जा रहा था और उसके बाउण्ड्रीवाल करने वाला पोल और तार लोड था। इस दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। पिकअप की ठोकर से तीन लोगों की मौत हो जाने की खबर से आसपास गांव के ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंचकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए है।

खबर शेयर करें: