Raigarh News: नहाने गई पत्नी तो पति ने लगा ली फांसी, वाहन चालक का काम करता था युवक, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ December 13, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: नहाने गई पत्नी तो पति ने लगा ली फांसी, वाहन चालक का काम करता था युवक, जांच में जुटी पुलिस

Raigarh News: नहाने गई पत्नी तो पति ने लगा ली फांसी, वाहन चालक का काम करता था युवक, जांच में जुटी पुलिस

 

रायगढ़। शहर के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र स्थित पंजरी प्लांट मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले युवक ने गुरुवार की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक विनोद (27 साल) चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के पंजरी प्लांट मोहल्ले का रहने वाला था, जो पेशे से वाहन चालक था। गुरुवार की सुबह साढ़े 10 बजे वाहन चलाकर कर घर लौटा। उसके बाद पत्नी से बातचीत की। जब उसकी पत्नी नहाने के लिए बाथरूम गई तो विनोद ने घर के कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 10 मिनट बाद पत्नी बाहर निकली, तब इसकी जानकारी मिली। इसके बाद लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, इसकी सूचना चक्रधरनगर थाने में दी गई। पुलिस टीम मौके पर आई और पंचनामा के बाद शव को नीचे उतरा। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि विनोद कर्ज से परेशान था। चक्रधर नगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

खबर शेयर करें: