CG: आरक्षक गिरफ्तार,  CISF कैंप से चोरी गई रायफल बरामद जुआरी आरक्षक ने ही कर्ज चुकाने के लिए चुराए थे, 20 जिंदा कारतूस भी बरामद

छत्तीसगढ़ December 12, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
CG: आरक्षक गिरफ्तार,  CISF कैंप से चोरी गई रायफल बरामद जुआरी आरक्षक ने ही कर्ज चुकाने के लिए चुराए थे, 20 जिंदा कारतूस भी बरामद

CG: आरक्षक गिरफ्तार,  CISF कैंप से चोरी गई रायफल बरामद जुआरी आरक्षक ने ही कर्ज चुकाने के लिए चुराए थे, 20 जिंदा कारतूस भी बरामद

कवर्धा। छत्तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। CISF 17 वीं बटालियन कैंप में चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी हुई इंसास रायफल और 20 नग कारतूस को भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है।

आरोपियों के पास से हथियार बरामद
करीब 40 दिन बाद आरोपी आरक्षक नरोत्तम रात्रे के साथ एक सहयोगी को पुलिस ने धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी आरक्षक ऑनलाइन जुआ सट्टा का आदी था। आरोपी पर 4 लाख रुपए का कर्ज भी था। कर्ज छूटने के लिए रायफल और 20 नग जिंदा कारतूस को चोरी कर कर ब्लैकमेल रहा था। वहीं आरोपी रायफल वापस करने के बदले दस लाख रुपए की मांग कर रहा था।

खबर शेयर करें: