लॉगिन

Raigarh News: संबलपुरी मंडल के नए अध्यक्ष के लिए रायशुमारी बैठक संपन्न

रायगढ़ December 9, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: संबलपुरी मंडल के नए अध्यक्ष के लिए रायशुमारी बैठक संपन्न

oplus_262144

रायगढ़ टॉप न्यूज 09 दिसंबर। प्राथमिक सदस्यता अभियान फिर सक्रिय सदस्यता अभियान के बाद अब भाजपा में नए मंडल अध्यक्ष का चुनाव होना है।सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्षों के चुनाव सम्पन्न होने है,इसके लिए जिला भाजपा ने हर मंडलों के लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं जो मंडलों में जाकर नए मंडल अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे।आज इसी संबंध में जिला भाजपा कार्यालय में संबलपुरी मंडल की बैठक आहुत की गई।बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा की हम सभी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक दल के कार्यकर्ता है यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है,आज पार्टी में लोकतंत्र की बदौलत ही हम विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बने है।जिला भाजपा के उपाध्यक्ष संबलपुरी मंडल के चुनाव पर्यवेक्षक चंद्रप्रकाश पांडे ने विधिवत चुनाव की प्रक्रिया के बारे में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया,साथ ही कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की पार्टी की व्यवस्था है की हमें नए मंडल अध्यक्ष का दायित्व नवीन कार्यकर्ता को सौंपना है लेकिन हम सभी को साथ मिलकर संगठन का कार्य करते रहना है।

oplus_262144

संबलपुरी मंडल के अध्यक्ष रामश्याम डनसेना ने बैठक की प्रस्तावना रखी साथ ही मंडल के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया की आप सभी के सहयोग से मैने अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण किया,आगे भी हम सभी ऐसे ही टीमवर्क के साथ कार्य करते रहेंगे।बैठक में मंच संचालन मनीष शर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन विजय डनसेना ने की।आज की बैठक में पूर्व विधायक सुनीति राठिया,सुषमा खलखो,नारायण पटेल,चंद्रमणि बारीक,रूपचंद पटेल,अशोक अग्रवाल,पवन साहू,मनोज पटेल,हेमंत डनसेना,गोपाल अग्रवाल,रज्जू साहू,गुलाब पटेल,सुभाष चौहान, पदुम परजा,मिनकेतन मालाकार,नेत्रानंद पटेल,शौंकी निषाद, दसू गुप्ता,निमेष पटेल,भगवानदिन डनसेना,श्रीमती सोनिया खड़िया,श्रीमती चमेली राठिया,कुमारी जया सिदार,रवि वर्मा,अरविंद बिरदी, जियानंद साव,रमेश गुप्ता,टंकाधर प्रधान,मधु पटेल,विजय निषाद, भोला चौहान,गरीब साव,उमाशंकर गुप्ता,रामभूषण गुप्ता,श्रीमती नीलेश्वर राठिया,गिरधारी साव,प्यारेलाल साव,विशम्बर राठिया,हेमराम पटेल, मुकुत राम राठिया,नंद प्रसाद यादव उपस्थित रहे।i

खबर शेयर करें: