Raigarh News: आज से दो दिवसीय नटवर स्कूल मैदान में नारायणी नारायण महोत्सव का भव्य आयोजन, दादी समिति की अभिनव पहल नामचीन हस्तियों का होगा आगमन
Raigarh News: आज से दो दिवसीय नटवर स्कूल मैदान में नारायणी नारायण महोत्सव का भव्य आयोजन, दादी समिति की अभिनव पहल नामचीन हस्तियों का होगा आगमन
रायगढ़। नारायणी नारायण दो दिवसीय भव्य महोत्सव आज से नटवर स्कूल प्राँगण में आयोजित हो रहा है। शहर की ऊर्जावान धार्मिक सामाजिक संस्था द्वारा प्रतिवर्ष मंगसीर नवमीं में आयोजित इस उत्सव के लिये श्रद्दालुओं व दादी भक्तों के बीच जबरदस्त उत्साह है। आयोजन की संयोजिका आशा टाइटन ने बताया की से आज से नटवर स्कूल प्राँगण में शुरू हो रहे इस भव्य महोत्सव में आज 8 दिसम्बर को देश विदेश की विख्यात मोटिवेशनल स्पीकर राज दीदी का प्रेरक उदबोधन दोपहर 2,30 बजे होगा एवम सांय 6,30 बजे देश के प्रख्यात भजन गायक सौरव मधुकर अपने एक से बढ़कर एक भजनों का रसपान कराएंगे।वहीं श्री राणी सत्ती दादी सेवा समिति की आयोजन को लेकर सारी तैयारी पूर्ण हो चुकी है। श्रद्धालु दादी भक्तों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। अध्यक्ष ममता अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के पूर्व दिवस दादी समिति की सभी सदस्याएं ने दादी मंदिर गांधी गंज में भजनों व नृत्य के साथ मेहंदी उत्सव मनाया दादी जी का श्रृंगार कर मेहंदी लगाई । सचिव ममता भालोटिया ने बताया कि यह दो दिवसीय नारायणी नारायण महोत्सव निःशुल्क है व सभी धर्म वर्ग के लोग सादर आमंत्रित है।श्री राणी सत्ती दादी सेवा समिति ने नगर व जिले के सभी नागरिकों, दादी भक्तों व श्रद्दालुओं को नटवर स्कूल प्राँगण में दो दिवसीय नारायणी नारायण महोत्सव में पधारने का आग्रह किया है।