Raigarh News: रिसर्च विभाग की राष्ट्रीय समन्वयक कुलिशा मिश्रा बैठक में हुईं शामिल
रायगढ़
December 5, 2024
•
रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रिसर्च विभाग की राष्ट्रीय समन्वयक कुलिशा मिश्रा बैठक में हुईं शामिल
रायगढ़ टॉप न्यूज 05 दिसंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसंधान विभाग की दिल्ली में हुई नवीन नियुक्ति के पश्चात प्रथम बैठक में कुलिशा मिश्रा ने रिसर्च विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर राजीव गौड़ा तथा विभाग के अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से भी भेंट की।
सुश्री कुलिशा मिश्रा की राष्ट्रीय समन्वयक की नियुक्ति के बाद पहली बार आहूत इस रिसर्च डिपार्टमेंट की बैठक में विभाग की गतिविधियों तथा भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई, साथ ही कांग्रेस रिसर्च विभाग की भावी नेशनल पॉलिसी को लेकर भी विचार मंथन हुआ।