CG NEWS: नगरीय निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलावः बदले जाएंगे कई शहरों के जिलाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ December 2, 2024 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG NEWS: नगरीय निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलावः बदले जाएंगे कई शहरों के जिलाध्यक्ष

CG NEWS: नगरीय निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलावः बदले जाएंगे कई शहरों के जिलाध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस बड़ा संगठनात्मक बदलाव करने जा रही है। जिसके तहत राजधानी रायपुर समेत कई जिलों के जिला अध्यक्ष जाएंगे। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में यह बदलाव किया जायेगा। बदलाव की चर्चाओं के बीच 3 विधानसभाओं के प्रत्याशी पीसीसी चीफ दीपक बैज से मिलने पहुंचे।

सोमवार को विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा और पंकज शर्मा ने दीपक बैज से मिलकर शहर और जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा की। जिला अध्यक्ष समेत कई पदों पर नियुक्तियों को लेकर श्री बैज ने कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव के पहले ही पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर ली जाएंगी। संगठन में बदलाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा हो रही है।

खबर शेयर करें: