छत्तीसगढ़

CG News: बांध में डूबने से मां बेटी की मौत, गोताखोरों ने बाहर निकाला शव

 

बलरामपुर। बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विकासखंड बलरामपुर एवं पस्ता थाने के तहत ग्राम पुटसु में बस्ती किनारे जंगल में बने बांध में गुरुवार के दोपहर 12:30 बजे के करीब बेटी के डूबने के बाद उसे बचाने के लिए मां कुदी जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पस्ता थाना प्रभारी विमलेश सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा गुरुवार के शाम 5 बजे के करीब नगर सेना के गोताखोरों की मदद से शव को निकाला जा सका शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिता यादव पिता मोहन यादव उम्र 18 वर्ष गांव के बस्ती के किनारे जंगल में बने बांध में सरिता गिर गई जिससे उसे बचाने के लिए उसकी मां उर्मिला उम्र 42 वर्ष बाद में कूद गई परंतु दोनों की जान नहीं बच सका। घटना गुरुवार के 12:30 बजे की करीब की बताई जारी है। घटना की सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी विमलेश सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा बलरामपुर से नगर सेना के गोताखोर के द्वारा शाम 5 बजे के करीब मां बेटी के शव को निकाला जा सका।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button