छत्तीसगढ़

CG News: हजारों महिलाओं से ठगी; फ्लोरा मैक्स कंपनी के खिलाफ सैकड़ों महिलाएं पहुंचीं सीएम हाउस, पुलिस ने की गिरफ्तारी

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सैकड़ों महिलाएं शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचीं। ये महिलाएं फ्लोरा मैक्स यू-ट्यूब चैनल बिजनेस कंपनी द्वारा कथित रूप से रोजगार के नाम पर किए गए धोखाधड़ी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। मामला उस समय सामने आया, जब कंपनी ने इन महिलाओं से वादा किए गए लाभ या रोजगार देने में विफलता दिखाई।

क्या है मामला?
फ्लोरा मैक्स बिजनेस कंपनी ने महिलाओं को रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का झांसा देकर उनसे 30,000 रुपये प्रति व्यक्ति जमा कराए। इस स्कीम के तहत कोरबा जिले की 40,000 से अधिक महिलाएं जुड़ी थीं। महिलाओं का आरोप है कि कंपनी ने उन्हें फर्जी आश्वासन देकर उनका पैसा हड़प लिया। महिलाओं का कहना है कि उन्हें नियमित आमदनी और बिजनेस मुनाफे का लालच दिया गया था, लेकिन वह केवल एक धोखाधड़ी निकला।

मामले के तूल पकड़ने और महिलाओं के बड़े पैमाने पर विरोध के बाद, कोरबा प्रशासन ने फ्लोरा मैक्स कंपनी के कार्यालय को सील कर दिया है। इसके साथ ही प्रशासन ने कंपनी के खातों और लेनदेन की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने कुछ गिरफ्तारी भी की है। इन महिलाओं के पास से कंपनी द्वारा खरीदे गए आधा दर्जन से अधिक चारपहिया गाड़ियों को भी जब्त किया गया है। एडिशनल एसपी यूवीएस चौहान ने का कहना है कि अभी मुश्किल है कि कुल कितनी महिलाओं के साथ इस कंपनी ने धोखाधड़ी की थी। पुलिस आगे भी कार्रवाई जारी रखेगी।

महिलाओं की मांगें
फ्लोरा मैक्स कंपनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई।
महिलाओं के पैसे तुरंत वापस किए जाएं।
ऐसे फर्जीवाड़ों को रोकने के लिए कड़े नियम और जागरूकता अभियान चलाए जाएं।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button