Raigarh News: तमनार -कसडोल मार्ग पर हादसा, दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, 3 घायल

रायगढ़ November 22, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news

रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत तमनार-कसडोल मार्ग पर दो बाईकों में जबरदस्त भिड़ंत हुई है । हादसे में तीन लोग चोटिल हुए हैं, बाइक सवार बुजुर्ग और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना तमनार गोढ़ी से कटकर कसडोल की ओर जाने वाली सड़क पर दोपहर 2रू 45 बजे हुई है। दुर्घटना के आधे घँटे बाद भी मौके पर एंबुलेंस और 112 की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। जब की घटना के तुरंत बाद ही राहगीरों के द्वारा घटना की जानकारी डायल 112 और एंबुलेंस को दी गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार बुजुर्ग और एक युवक कसडोल गांव के कोदईडिपा मोहल्ला के रहने वाले हैं, जो घर से तमनार की ओर जा रहे थे। तभी भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयमूरा गांव का रहने वाला युवक तमनार से रायगढ़ की ओर अपनी बाइक में जा रहा था। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिससे तीनों को चोंटे आई है। डायल 112 और एंबुलेंस के न पहुंचने पर परिजनों द्वारा प्राइवेट गाड़ी व्यवस्था कर प्राथमिक उपचार के लिए तमनार अस्पताल भिजवाया गया है।

खबर शेयर करें: