छत्तीसगढ़

संघर्षों में पली बिटिया ने थामा बैडमिंटन का रैकेट तो मुख्यमंत्री ने दी शाबाशी, कहा- खूब आगे बढ़िये, हम आपके साथ हैं, सीएम साय के वीडियो-कॉल से बैडमिंटन प्लेयर रितिका के अरमानों को मिले पंख

रायपुर 17 नवम्बर 2024। धमतरी की रहने वाली मजदूर पिता की बैडमिंटन प्लेयर बेटी रितिका ध्रुव ने कभी नहीं सोचा था कि उसका अपने खेल के प्रति जुनून एक दिन उसे मुख्यमंत्री से रूबरू करवा देगा। आज जब रितिका को मोबाइल पर वीडियो कॉल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्नेहमयी चेहरा नजर आया तो उसे विश्वास नहीं हुआ कि उसकी बात प्रदेश की मुखिया से हो रही है।

मुख्यमंत्री साय ने रितिका से बात करते हुए उसके बैडमिंटन के हुनर को सराहा और उसका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप इसी तरह अपने बैडमिंटन के हुनर को निखारिये। खूब आगे बढ़िये और अपने माता-पिता के साथ पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाइये। हम आपके साथ हैं, आपको बैडमिंटन के लिए जो भी सहायता व सुविधाएं चाहिए उसे हम आपको देंगे। मुख्यमंत्री की ये बात सुनकर रितिका का चेहरा खिल उठा।

मुख्यमंत्री साय ने रितिका से वीडियो-कॉल में बड़ी आत्मीयता से बात की और उसके बैकग्राउंड के विषय में जाना। रितिका ने बताया कि उसके पिता जीवनयापन के लिए मजदूरी का कार्य करते हैं और माता आंगनबाड़ी सहायिका हैं। उसे बचपन से ही बैडमिंटन के खेल में रुचि थी। समय के साथ उसका ये शौक जुनून में बदल गया और वह पूरे तरह से इस खेल के प्रति समर्पित हो गयी। मगर परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि बड़े स्तर के टूर्नामेंट के लिए वह अपने टैलेंट को तराश सके। मुख्यमंत्री ने संघर्षों के बावजूद बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन के लिए रितिका की खूब सराहना की।

मुख्यमंत्री साय को रितिका ने वीडियो कॉल पर बताया कि उसने बंगलुरू में खेलो-इंडिया यूनवर्सिटी लेवल गेम्स और हाल ही में ओडीसा में नेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। वह आगे नेशनल-इंटरनेशनल स्तर पर खेलना चाहती है और ओलम्पिक में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करना चाहती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने रितिका से कहा कि आपका ओलम्पिक का सपना भी पूरा होगा। मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ वे राज्य ओलंपिक संघ के अध्यक्ष भी हैं। आपकी तरह छत्तीसगढ़ की बेटियां जो अपने खेल में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, उन्हें सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा।

मुख्यमंत्री को रितिका ने बताया कि वो अभी बीए अंतिम वर्ष में पढ़ाई भी कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने रितिका को खेल के साथ अपनी पढ़ाई भी पूरे मन से करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने बिटिया को खूब आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री से बात कर के रितिका के चेहरे पर खुशी की मुस्कान छा गयी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय लगातार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं। उनका प्रयास है कि राज्य में खेल का मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर बनने के साथ-साथ यहां के टैलेंट को आगे बढ़ने का पूरा मौका मिले। इसी क्रम में मुख्यमंत्री साय ने विगत दिनों छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही निशा को किलिमंजारो पर्वत फतह करने कॉल कर पूरी मदद का आश्वासन दिया था। आज जब मुख्यमंत्री ने रितिका के संघर्ष और उसकी बैडमिंटन की प्रतिभा को जाना तो वीडियो कॉल पर बिटिया का हौसला बढ़ाया।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

31 Comments

  1. Thank you, I have recently been searching for information approximately
    this topic for ages and yours is the greatest I’ve found out till now.

    However, what concerning the bottom line? Are you
    positive about the supply?

  2. You actually make it seem so easy with your presentation but I
    find this topic to be actually something which I think I
    would never understand. It seems too complex and very broad
    for me. I am looking forward for your next post, I will try to get the hang of it!

  3. Hi there would you mind sharing which blog platform you’re working with?
    I’m going to start my own blog in the near future but I’m having a
    hard time making a decision between BlogEngine/Wordpress/B2evolution and Drupal.
    The reason I ask is because your layout seems different then most blogs and I’m
    looking for something unique. P.S Sorry for being off-topic but I had to ask!

  4. I used to be recommended this website by my cousin. I am no longer positive
    whether this put up is written through him as no one else
    recognise such certain approximately my trouble. You are amazing!
    Thanks!

  5. Wow that was unusual. I just wrote an really long comment but after I
    clicked submit my comment didn’t show up. Grrrr… well I’m not writing all that over again.
    Anyhow, just wanted to say superb blog!

  6. I’m not sure why but this blog is loading very slow for
    me. Is anyone else having this issue or is it a
    problem on my end? I’ll check back later on and see if the
    problem still exists.

  7. naturally like your web site but you need to test the spelling on several of your posts.

    Several of them are rife with spelling problems and I to
    find it very bothersome to tell the truth then again I will definitely come again again.

  8. When someone writes an piece of writing he/she maintains the thought of a user in his/her brain that how a user can know it.
    Thus that’s why this article is amazing. Thanks!

  9. Hey! I could have sworn I’ve been to this blog before but
    after reading through some of the post I realized it’s new to me.

    Nonetheless, I’m definitely glad I found it and I’ll be book-marking and checking
    back often!

  10. Have you ever considered about including a little bit more than just your
    articles? I mean, what you say is valuable and all.
    Nevertheless think about if you added some great images or videos
    to give your posts more, “pop”! Your content is
    excellent but with pics and video clips, this blog could definitely be one of the most beneficial in its field.
    Terrific blog!

  11. It’s a shame you don’t have a donate button! I’d definitely
    donate to this brilliant blog! I suppose for now
    i’ll settle for book-marking and adding your RSS feed to my Google account.
    I look forward to brand new updates and will share this
    site with my Facebook group. Chat soon!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button