रायगढ़

Raigarh News: कार्तिक पूर्णिमा पर केलो नदी में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर किया दान पुण्य, किया दीपदान

रायगढ़ टॉप न्यूज 15 नवंबर। शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर केलो नदी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर लोगों ने केलो नदी में डुबकी लगाने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने यहां स्नान कर दान पुण्य भी किया और दीपदान किया। केलो नदी के समलाई घाट, खर्रा घाट, कया घाट सहित अन्य स्थानों में में लोग बड़ी संख्या में लोग सुबह सुबह स्नान और दीपदान करने पहुंचे थे।

कार्तिक मास में आने वाली पूर्णिमा का महत्व अधिक होता है। देव उठनी ग्यारस से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक देव दिवाली मानाने की परम्परा है। पूर्णिमा को शाम को नदियों पर दीप दान किया जाता है। यम की यातना से मुक्ति पाने के लिए दीप दान की परम्परा है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा का यह दिन धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। कार्तिक पूर्णिमा का दिन देवी-देवताओं को खुश करने का दिन होता है। इसीलिए इस दिन लोग पवित्र नदियों में डुबकी लगाकर और दान-दक्षिणा करके पुण्य कमाते हैं।

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button