Raigarh News: रामलला दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार, श्रद्धालुओं ने कहा शासन की योजना से अयोध्या धाम के साथ काशी विश्वनाथ के हुए दर्शन

रायगढ़ November 13, 2024 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रामलला दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार, श्रद्धालुओं ने कहा शासन की योजना से अयोध्या धाम के साथ काशी विश्वनाथ के हुए दर्शन

Raigarh News: रामलला दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार, श्रद्धालुओं ने कहा शासन की योजना से अयोध्या धाम के साथ काशी विश्वनाथ के हुए दर्शन

रायगढ़, 13 नवम्बर 2024/ राम लला दर्शन योजना से अयोध्या धाम की यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर उनका आभार जताया। रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया भी इस दौरान उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने कहा कि सरकार की योजना से छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए राम लला जन्मभूमि के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

अयोध्या के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन का अवसर मिल रहा है।सबसे अच्छी बात यह है कि यात्रा में आने जाने और रुकने की कोई चिंता नहीं करनी पड़ती। सारा इंतेज़ाम शासन के द्वारा हो रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व कि बात है कि राम लला दर्शन योजना से श्रद्धालुओं को अपने प्रभु राम के दर्शन करवाने का अवसर हमें मिल रहा है। हम आगे तीर्थ यात्रा योजना पुन: शुरू करने जा रहे हैं। इससे देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन का मौका प्रदेश के लोगों को मिलेगा। इस अवसर पर सुभाष पांडेयए शीला तिवारीए श्रीकांत सोमावार सुमित्रा यादवए धनेश्वरी केहराए तारा सावए जगमति साहूए सावित्री साहूए रमेश साव और मोहन यादव ने मुख्यमंत्री साय से मिलकर उनका आभार जताया।

खबर शेयर करें: