रायगढ़

Raigarh News: हत्या के प्रयास मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

 

रायगढ़ । पुरानी रंजिश के चलते हुए मारपीट मामले के फरार आरोपी गोलू उर्फ राकेश महंत को आज कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 13 अक्टूबर 2024 को मारपीट की घटना हुई थी, थाना कोतरारोड़ में नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा निवासी इसरार खान ने अपने छोटे भाई रियाज खान पर हमले की रिपोर्ट दर्ज कराया, इसरार ने बताया कि रियाज पर हुए हमले की सूचना उसके दोस्त कैलाश ने दी थी, जिसने सुबह 5 बजे फोन कर बताया कि घायल रियाज को अस्पताल लाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर इसरार और उसकी मां ने देखा कि रियाज को सिर, कान, और आंखों में गंभीर चोटें आई हैं, और उसका इलाज जिंदल अस्पताल पतरापाली में जारी है।

जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर को देर रात 2:30 बजे के करीब जब रियाज अपने दोस्त प्रकाश जाते और कुणाल पटेल के साथ रायगढ़ से लौट रहा था, तब सरायपाली ओवर ब्रिज के पास कोसमपाली निवासी समीर उर्फ राजा चौहान, बंटी चौहान और गोलू चौहान ने उन पर पुरानी रंजिश के कारण हमला कर दिया। आरोपियों ने रियाज और उसके दोस्तों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडों व मुक्कों से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 347/2024 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया। चिकित्सकों ने रियाज की चोटों को गंभीर बताया है। जांच में आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज किए गए, जिसमें पहले समीर उर्फ राजा चौहान (22) और जयकिशन उर्फ बंटी चौहान (19) को कोसमपाली से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने उनके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी जब्त किया था।

मामले के फरार आरोपी गोलू उर्फ राकेश महंत (22) को आज पुलिस ने कोतरा रोड स्थित सोनिया नगर वार्ड 40 में छापा मारकर हिरासत में लिया। पूछताछ में गोलू ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

2 Comments

  1. Hệ thống livestream trực tiếp mang lại cảm giác như bạn đang ngồi tại sòng bạc thật, với sự tương tác trực tiếp và công bằng tuyệt đối. 888SLOT app Các bàn chơi được thiết kế tinh tế, giao diện thân thiện và dễ sử dụng, giúp bạn dễ dàng tham gia và tận hưởng. TONY04-25

  2. Thuật toán Random Number Generator (RNG) là trái tim công nghệ đảm bảo tính công bằng tại 188v nổ hũ . Đây không đơn thuần là một bộ sinh số ngẫu nhiên thông thường mà là hệ thống RNG tiên tiến được chứng nhận bởi iTech Labs – đơn vị kiểm định hàng đầu trong ngành. TONY05-01

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button