Raigarh News: रायगढ़ में इंडियन बैंक में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
रायगढ़
November 11, 2024
•
रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में इंडियन बैंक में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
रायगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ढिमरापुर चौक स्थित इंडियन बैंक में रविवार की रात को चोरी का प्रयास किया गया। इंडियन बैंक में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया। सुबह इंडियन बैंक के सटर का ताला टूटा हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस को सुचना दी गई। सुचना के बाद मौके पर साइबर सेल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। अज्ञात चोरों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया है। बैंक प्रधान द्वारा मिलान किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही और आगे की कार्रवाई में जुटी गई है।