Raipur: लूना के साथ ऑर्गेनिक तरीके से निखारें अपनी खूबसूरती

छत्तीसगढ़ November 10, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
Raipur: लूना के साथ ऑर्गेनिक तरीके से निखारें अपनी खूबसूरती

Raipur: लूना के साथ ऑर्गेनिक तरीके से निखारें अपनी खूबसूरती

 

रायपुर, 9 नवम्बर 2024: आजकल जब कई नेशनल और इंटर नेशनल ब्यूटी ब्रांड्स हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे में रायपुर का एक ब्यूटी ब्रांड अपने ग्राहकों के लिए प्राकृतिक, सुरक्षित और प्रभावी मेकअप और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पेश कर रहा है। लूना का मानना है कि हर महिला में एक खास खूबसूरती और आत्मविश्वास छुपा होता है, और ब्रांड का मिशन है कि हर महिला खुद को अंदर और बाहर से सुंदर महसूस करे। लूना विशेषकर कामकाजी महिलाओं का समर्थन करता है। इसको ध्यान में रखते हुए लूना की हर पैकेजिंग नीले रंग में की जाती है, जो कामकाजी महिलाओं को प्रदर्शित करता है।

इसके प्रोडक्ट्स रेंज में स्किन केयर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, पर्सनल केयर और वैलनेस प्रोडक्ट्स शामिल है, जिन्हें मुख्य रूप से सुपरफ्रूट नोनी से बनाया गया है। इसमें शामिल है- लूना नोनी ब्राइट विटामिन सी सीरम, लूना नोनी डैज़ल 2 इन 1 स्किन केयर, लूना नोनी ग्लो फोमिंग फेसवॉश, लूना डीप हाइड्रेशन मल्टीपर्पस जेल, क्रीमी मैट लिक्विड लिपस्टिक, लिप, चीक्स और आई टिंट्स, एसीटोन-मुक्त और विटामिन ई से भरपूर नेल पेंट्स और भी बहुत कुछ।

लूना के सभी प्रोडक्ट्स 100% ऑर्गेनिक और हर्बल इंग्रीडिएंट्स से बनाए गए हैं। यह पैराबेन, सल्फेट, सिलिकॉन और अन्य हानिकारक केमिकल्स से मुक्त है। साथ ही यह क्रुएल्टी फ़्री बनाए गए हैं मतलब इसके प्रोडक्ट्स का परीक्षण जानवरों पर नहीं किया जाता है। पूरी तरह वीगन यह ब्रांड, आत्मनिर्भर भारत पहल का समर्थन भी करता है। इसके सभी प्रोडक्ट्स प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और लूना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

खबर शेयर करें: