छत्तीसगढ़

CG में सरसों तेल से भरे ट्रक में लगी आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान, घंटो लगा रहा जाम

 

कबीरधाम। शुक्रवार देर रात करीब 2 से तीन बजे के बीच कवर्धा से जबलपुर नेशनल हाईवे सड़क पर एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक में सरसों का तेल भरा हुआ था। ट्रक के चालक व परिचालक ने कूद कर अपनी जान बचाई है। घटना कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जोराताल से सिंघनपुरी के बीच हुई है।

हाईवे सड़क पर ट्रक में आग लगने के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इस बीच रायपुर से कवर्धा होते हुए जबलपुर जाने वाली यात्री बस भी जाम में फंस गए। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हुई। करीब दो घंटे कवर्धा -जबलपुर नेशनल हाईवे जाम रहा। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर फायर बिग्रेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे के मशक्कत बाद आग पर काबू पाया है। राहत की बात है कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं है। वहीं, आग लगने का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button