Sakti News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरा मालवाहक वाहन पलटा, 3 की हालत गंभीर, 21 महिलाएं थी सवार 

छत्तीसगढ़ November 8, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
Sakti News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरा मालवाहक वाहन पलटा, 3 की हालत गंभीर, 21 महिलाएं थी सवार 

Sakti News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरा मालवाहक वाहन पलटा, 3 की हालत गंभीर, 21 महिलाएं थी सवार 

सक्ती. हसौद की गैस एजेंसी के पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरा मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है. हादसे से 3 महिलाओं को गंभीर चोट आई है और तीनों को बेहतर इलाज के रेफर कर दिया है, वहीं घटना में अन्य 18 महिलाओं को मामूली चोट आई है. हादसे के बाद वाहन छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है और मामले की जांच पुलिस कर रही है.

पुलिस के अनुसार, हसौद क्षेत्र के अलग-अलग गांव की 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाएं मालवाहक वाहन में सवार होकर एक दिवसीय हड़ताल के लिए सक्ती जा रही थी. इसी दौरान हसौद की गैस एजेंसी के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.

हादसे से 3 महिलाओं को काफी गंभीर चोट आई थी और तीनों को हसौद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से तीनों महिलाओं के बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है, वहीं हादसे अन्य महिलाओं को मामूली चोट आई है. घटना के बाद वाहन ड्राइवर वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया है. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर है.

खबर शेयर करें: