Sarangarh News: राज्योत्सव की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा; शिक्षक की मौत: शिक्षा विभाग के स्टाल में फैला करंट, शिक्षक की मौके पर ही मौत

रायगढ़ November 5, 2024 • रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: राज्योत्सव की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा; शिक्षक की मौत: शिक्षा विभाग के स्टाल में फैला करंट, शिक्षक की मौके पर ही मौत

Sarangarh News: राज्योत्सव की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा; शिक्षक की मौत: शिक्षा विभाग के स्टाल में फैला करंट, शिक्षक की मौके पर ही मौत

सारंगढ़ 5 नवंबर 2024। राज्योत्सव के कार्यक्रम स्थल में बड़ा हादसा हो गया। घटना करंट लगने से एक सरकारी शिक्षक की मौत हो गयी। शिक्षक का नाम भगत राम पटेल है। उनकी ड्यूटी शिक्षा विभाग के स्टॉल में लगी थी। जानकारी के मुताबिक राज्योत्सव में शिक्षा विभाग के स्टॉल में फ्लैक्स लगाने के दौरान करंट की चपेट में वो आ गये।

 

जानकारी के मुताबिक टेंट पर बिजली के एक खंभे में बिजली का तार सटा हुआ था, जिसकी वजह से करंट पूरे टेंट में फैला हुआ था। जैसे ही शिक्षक ने बिजली के पोल को पकड़ा, करंट की चपेट में आ गये। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भेड़वन संकुल में संकुल समन्वयक के पद पर पदस्थ है।

घटना में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। शिक्षक भगत राम पटेल (52 वर्ष) के साथ हुए हादसे की खबर सुनते ही शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गयी। घटना के बाद साथी शिक्षक-शिक्षिकाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं राज्योत्सव के जश्न में भी मातम पसर गया। उधर परिजन भी सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना के बाद माहौल काफी गमगीन है।

खबर शेयर करें: