CG News: करंट की चपेट में आकर पति-पत्नी की मौत, कपड़ा सूखा रहा था पति, आया करंट की चपेट में, बचाने गई पत्नि की भी गई जान

0
96

 

कोरबा। कुसमुंडा आवासीय क्षेत्र में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक एसईसीएल की ठेका कंपनी में कार्यरत था, जोकि सुबह नहाने के बाद कपड़े तार में सूखने के लिए डाल रहा था, लेकिन तार में करंट प्रवाहित होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया। आवाज सुनकर पत्नी बचाने के लिए दौड़ी इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गई। घटना में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।











मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक कुसमुंडा के आदर्श नगर मनगांव बस्ती में दुर्योधन मोहंता का परिवार निवास करता है। मूलतः उड़ीसा का रहने वाला दुर्योधन अपनी पत्नी भारती और 10 साल के बेटे के साथ निवास करता था। कुसमुंडा खदान में ठेका कंपनी में कार्यरता दुर्योधन सुबह के वक्त नहा कर घर के बाहर पोल से लगे तार पर कपड़ा सुखा रहा था। तभी अचानक से कपड़ा सुखाने वाले तार में करेंट आ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर चिपक गया। पत्नी ने पति को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। पड़ोसियों को जब घटना की जानकारी हुई, तो आनन फानन में दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतक दंपति का 10 साल का बेटा स्कूल गया हुआ था। जिससे उसकी जान बच गई। इस घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में मातम छा गया है। कुसमुंडा पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। खबर में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कपड़ा सुखाने पहले पति गया था या फिर पत्नी।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here