Pathalgaon News सदस्यता अभियान : पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने पूरे किए 10 हजार से अधिक सदस्य

0
52

 

पत्थलगांव । सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने भाजपा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर अपने 10000 से अधिक सदस्यों को जोड़ने में सफलता हासिल की है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों समेत शहरी क्षेत्रों में भी श्रीमती साय के इस कार्यों की कार्यकर्ताओं एवं लोगों द्वारा चौतरफा प्रशंसा की जा रही है।











दरअसल उन्होंने कुछ ही समय में 10 हजार से अधिक लोगो को अपने रेफरल कोड के माध्यम से जोड़ा है। सबसे बड़ी बात यह है कि 10 हजार लोगों में से 4000 से ज्यादा 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं को जोड़ा गया है जो नये मतदाता है। आपको बता दें पत्थलगांव क्षेत्र में गोमती साय द्वारा लगातार दौरा कर विकास कार्यों पर जोर दिया जा रहा है।

वहीं गोमती साय ने 10000 से अधिक लोगों के भाजपा परिवार में सम्मिलित होने पर विधानसभा वासियों का आभार प्रकट किया है। एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल,हरजीत सिंह भाटिया,प्रदीप गुप्ता,अवधेश गुप्ता, संजय लोहिया,अंकित बंसल,अरुण यादव,सुचिता एक्का,रेणु विश्वास, भुनेश्वरी बेहरा,उर्मिला पटेल सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रीमती गोमती साय को बधाई दी है।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here