Haryana Chunav Result : हरियाणा चुनाव में पलट गया खेल, बीजेपी हैट्रिक की ओर, कांग्रेस दफ्तर में सन्नाटा छाया

0
99

हरियाणा में कांग्रेस तीसरी बार सत्ता में वापसी करती दिख रही है। पार्टी राज्य के 90 में से 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस शुरुआती बढ़त के बाद अब 37 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फोन कर सीएम नायब सैनी को चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने पर बधाई दी है। एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस को प्रदेश में 10 साल बाद सरकार बनाने का भरोसा था। हालांकि, असल नतीजे बिल्कुल उलट हैं। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर चुनाव नतीजों को लेकर जानकारी दी। लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव बीजेपी और कांग्रेस के बीच पहला बड़ा सीधा मुकाबला था। हरियाणा में काउंटिंग से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए नवभारतटाइम्स.कॉम के साथ

हरियाणा चुनाव में अब तक किन्हें मिली जीत
जुलाना-विनेश फोगाट (कांग्रेस)
कैथल- आदित्य सुरजेवाला (कांग्रेस)
नूंह-आफताब अहमद (कांग्रेस)
पुन्हाना- मो. इलयास (कांग्रेस)
बड़खल-धनेश अदलखा (बीजेपी)
बादली-कुलदीप वत्स (कांग्रेस)
02:07 PM, Oct 08 2024
हरियाणा में इतिहास रचने जा रही बीजेपी : सुधांशु त्रिवेदी
हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी इतिहास रचने जा रही है। रुझानों के अनुसार बीजेपी प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाती दिख रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अंतिम परिणाम आने तक रूझानों पर निष्कर्ष निकाले जाने के लिए प्रतीक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रूझान अब जिस दिशा में स्थिर होते दिख रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि भाजपा हरियाणा में शानदार, निर्णायक और ऐतिहासिक विजय की तरफ आगे बढ़ रही है।











कांग्रेस नफरत का सामान बेचती है, जनता का जनादेश हमारे पक्ष में: अनिल विज
हरियाणा में नई सरकार की तस्वीर लगभग साफ होने लगी है। 6 सीटों के परिणाम आ चुके हैं। ईसीआई के मुताबिक कांग्रेस और भाजपा दोनों को 3-3 सीटें मिली हैं। वहीं, रुझानों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए हैं। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने दावा किया है कि जनता का मत उनके पक्ष में है। अनिल विज अपनी जीत और पार्टी की सफलता को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। विज ने चुनावी परिणामों को लेकर कहा कि जनता का समर्थन उनके पक्ष में है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अगले कुछ घंटों में स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

हरियाणा चुनाव से AAP ने लिया सबक, जानें क्या बोले केजरीवाल
AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि …चुनाव आने वाले हैं। किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के चुनाव से सबसे बड़ी सीख यही है कि कभी भी अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। हर चुनाव, हर सीट मुश्किल होती है। हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। आप प्रमुख ने कहा कि किसी भी तरह की अंदरूनी लड़ाई नहीं होनी चाहिए… इस चुनाव में आपकी भूमिका सबसे अहम होगी, क्योंकि अब हम MCD (दिल्ली नगर निगम) में हैं। उन्होंने कहा कि जनता को साफ-सफाई जैसी बुनियादी चीजों की अपेक्षा होती है। केजरीवाल ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई बनी रहे। अगर ऐसा किया गया तो हम निश्चित रूप से चुनाव जीतेंगे…हमारा मुख्य लक्ष्य चुनाव जीतना होना चाहिए।

जुलाना से विनेश फोगाट ने जीता चुनाव
हरियाणा में जुलाना विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई हैं। यहां से पार्टी की उम्मीदवार और ओलंपिक पहलवान विनेश फोगाट ने जीत हासिल की है। विनेश ने बीजेपी के योगेश कुमार को 6015 मतों के अंतर से हराया। इस सीट से इनेलो उम्मीदवार सुरेंद्र लाठेर को 10 हजार 158 वोट से जीती।

कैथल से कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला जीते
हरियाणा चुनाव में कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस को जीत मिली है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला ने जीत हासिल की है। आदित्य ने बीजेपी उम्मीदवार लीला राम 9 हजार से अधिक वोटों से हराया। आदित्य सुरजेवाला कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे हैं। आदित्य ने इस जीत के साथ ही परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया है।

सीएम नायब सैनी ने अमित शाह से की बात
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच सीएम नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की। सीएम सैनी ने अमित शाह को प्रदेश में चुनाव नतीजों को लेकर जानकारी दी। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नायब सैनी से बात की थी।

सीएम नायब सैनी को नड्डा की बधाई
हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर पार्टी में खुशी का माहौल है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फोन कर सीएम नायब सैनी को प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर बधाई दी है।

अगर ‘आप’ और कांग्रेस के बीच हुआ होता तो 70 सीट जीतते : सुशील गुप्ता
हरियाणा AAP इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता ने दावा किया कि अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ होता, तो आज हम प्रदेश में 70 से ज्यादा सीटों पर जीत का परचम लहराने में सफल होते। आप नेता से जब पूछा गया कि अभी तक दोनों ही सूबों में आम आदमी पार्टी खाता तक नहीं खोल पाई है, तो इस पर उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय स्तर पर हमारा कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ था, तो हमने भाजपा को बैसाखियों पर ला दिया था। अगर हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी हमने गठबंधन किया होता तो निसंदेह हम अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहते।

एक अकेला सब पर भारी : गिरिराज सिंह
हरियाणा चुनाव नतीजों को लेकर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने बड़ी बात कही है। सिंह ने कहा कि एक अकेला सब पर भारी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव नतीजों ने टुकड़े-टुकड़ें गैग को आईना दिखाने का काम किया है। हरियाणा की 90 सीटों पर बीजेपी 51 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है।

फिरोजपुर झिरका में कांग्रेस की एकतरफा जीत
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने फिरोजपुर झिरका सीट पर एकतरफा जीत हासिल की है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार मामन खान ने बीजेपी के नसीम अहमद को 97 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। यहां इनेलो उम्मीदवार मोहम्मद हबीब को महज 15 हजार वोट मिले।

बीजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारी, जेपी नड्डा ने की सीएम नायब सैनी से बात
हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों के बीच बीजेपी में जश्न को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाती दिख रही है। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से फोन पर बातचीत की है। खबर है कि जीत को लेकर बीजेपी मुख्यालय में बड़ा जश्न मनाया जाएगा।

रादौर से बीजेपी की जीत तय
हरियाणा के रादौर से बीजेपी की जीत लगभग तय नजर आ रही है। रादौर में बीजेपी उम्मीदवार श्याम सिंह राणा 4 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां 17 में से 12 दौर की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार बिशन लाल सैनी से मुख्य मुकाबला है।

रुझानों के बदलने पर हरियाणा कांग्रेस दफ्तर में छाई मायूसी
हरियाणा चुनाव के लिए मतों की गिनती के शुरुआती रुझानों में आगे रहने के बाद कांग्रेस पिछड़ती दिख रही है। रुझानों में आगे रहने पर पार्टी कार्यालय पर जश्न शुरू हो गया था। पार्टी दफ्तर पर ढोल नगाड़े बजने लगे थे। इसके बाद करीब 10 बजे से रुझानों में बदलाव दिखने लगा। रुझान बीजेपी के पक्ष में देखते हुए कांग्रेस दफ्तर के बाहर जश्न मायूसी में बदल गई।

पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच पीएम मोदी आज शाम कार्यकर्ताओं को पार्टी मुख्यालय में संबोधित करेंगे। इसके साथ ही हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास पर मीटिंग होगी। इस मीटिंग में हरियाणा के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान समेत बीजेपी के बड़े नेता मौजूद होंगे। हरियाणा में रुझानों में बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है। यहां बीजेपी ने 90 में से 49 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

कालांवाली से कांग्रेस की जीत
हरियाणा में कालांवाली सीट कांग्रेस के खाते में गई है। कालांवली से कांग्रेस उम्मीदवार शीशपाल केहरवाला चुनाव जीत गए हैं। शीशपाल ने बीजेपी उम्मीवार राजेंद्र सिंह को हराया है।

नूंह से कांग्रेस के आफताब अहमद जीते
हरियाणा में नूंह विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आफताब अहमद ने जीत हासिल की है। आफताब अहमद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इनेलो के ताहिर हुसैन को 46 हजार 871 वोट से हराया। यहां बीजेपी के संजय सिंह 3 हजार वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

पुन्हाना से कांग्रेस उम्मीदवार को मिली जीत
हरियाणा चुनाव में पुन्हाना से कांग्रेस को जीत मिली है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद इलयास ने निर्दलीय उम्मीदवार रहीश खान को हराया। यहां बीजेपी उम्मीदवार को करीब 5 हजार वोट मिले।

हिसार से सावित्री जिंदल आगे
हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट पर जारी मतगणना में निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल आगे हैं। निर्वाचन आयोग के शुरुआती रुझान से यह जानकारी मिली। कुरुक्षेत्र से बीजेपी के सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल कांग्रेस उम्मीदवार राम निवास रारा से 3,836 मतों से आगे हैं। बीजेपी उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक कमल गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं।

हरियाणा के रुझान पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
हरियाणा में विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती के बीच कांग्रेस ने रुझानों को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रसे का कहना है कि क्या बीजेपी प्रशासन पर दबाव बना रहाहै। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव आयोग का डेटा अपडेट सुस्त है। पार्टी का कहना है कि ईसी की वेबसाइट पर डेटा अपडेट नहीं हो रहा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ईसी की वेबसाइट को स्लो किया गया।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here