Sarangarh News: कलश यात्रा के दौरान मधुमक्खियां ने किया हमला, 50 से 60 लोग मधुमक्खियो के डंग की तपेट में

0
132

सारंगढ़। दुर्गोत्सव के दौरान आयोजित भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कलश यात्रा के दौरान शामिल महिलाएं एवं पुरुषों पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। मधुमक्खियां के हमले से पहाड़ तालाब में अफरातफरी मच गई। मधुमक्खियां ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद घायलों को 112 की मदद से तथा अन्य सुविधाओं से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया लाया गया। जहां घायलों का तत्परता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ ऋषभ शर्मा ,डॉ मनोज चौधरी तथा पूरा स्टाफ उपचार में लग गए। जिसके कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। विदित हो कि नवोदित दुर्गा उत्सव समिति सरिया के द्वारा आज सोमवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। जिसमें नगर सहित आसपास गांव से करीब 1500 लोग शामिल हुए ।

 











कलश यात्रा जब पहाड़ तालाब पहुंची और कलश में जल भर रहे तभी मधुमक्खियां के झुंड ने यात्रियों पर हमला बोल दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। लोग खुद को बचाने भागने लगे। इस दौरान कई लोग भगदड़ में गिरकर चोटिल भी हुए । जबकि मधुमक्खियां के हमले से करीब 50 , 60 लोग चपेट में आए और वहां अफरातफरी मच गई। लोग किसी तरह जान बचाते हुए भागने का प्रयास किया। अंततः मधुमक्खी के चपेट में आ ही गए। जैसे ही घटना की जानकारी 112 को मिली। 112 की वाहन से घायलों को तत्परता के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया पहुंचाया गया। इसी तरह अन्य सुविधाओं के द्वारा भी घायलों को अस्पताल में पहुंच कर उपचार कराया गया। डॉक्टर ऋषभ शर्मा ने बताया कि मधुमक्खी हमले से करीब 20,25 लोग उपचार के लिए पहुंचे और उनका उपचार किया गया । जबकि अधिकांश लोगों को आशिंक घायल होने पर वह एक-एक करके अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन की तत्परता के कारण मधुमक्खी हमले से घायल यात्रियों का उपचार होने से कोई अपनी घटना नहीं हुई। नवोदित दुर्गा समिति के सदस्यों ने बताया कि किसी शरारती तत्वों ने पहाड़ तालाब के पेड़ में मधुमक्खी घोसले को छेड़छाड़ किया है। जिसके कारण उक्त घटना हुई है।
घायलों का उपचार किया गया

 

सरिया में दुर्गा उत्सव कलश यात्रा के दौरान मधुमक्खियां ने यात्रियों पर हमला किया। जिसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल में पहुंचे घायलों का उपचार कर छुट्टी दे दी गई है। अभी सब स्वस्थ हैं। करीब 20 से 25 घायल पहुंचे थे।
डॉ ऋषभ शर्मा , चिकित्सा अधिकारी















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here