Raigarh Newsः 9 को नटवर स्कूल मैदान में भव्य खड्ग धारिणी गरबा महोत्सव 2024 का आयोजन

0
141

रायगढ़ – – शारदेय क्वांर नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर तीन दिवसीय खड्ग धारिणी गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन शहर के नटवर स्कूल मैदान में आगामी 9 अक्टूबर प्रांगण में होगा। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए श्रीमती प्रियंका भट्ट प्रचार प्रमुख महिला समन्वयक ने बताया कि माता भवानी का यह गरबा आयोजन पुण्य श्लोका देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती पर सनातन धर्म संस्कृति के अनुसार विधि विधान से तीन दिवसीय खड्ग धारिणी गरबा महोत्सव 2024 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

यह होगा कार्यक्रम – – उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत आगामी 9 अक्टूबर को नटवर स्कूल मैदान में शाम 6 बजे माता माता अहिल्या जी की पालकी का आगमन होगा। इसके पश्चात सनातन धर्म संस्कृति परंपरानुसार विधि विधान से माता जगत – जननी की पूजा – अर्चना कर गरबा का आयोजन होगा। वहीं 10 अक्टूबर को नटवर स्कूल मैदान में यष्टी (कल्लरी) युद्ध का प्रदर्शन होगा। इसके पश्चात माता जगतजननी की पूजा – अर्चना कर गरबा का आयोजन होगा। इसी तरह आगामी 11 अक्टूबर को नटवर स्कूल मैदान में ही शाम 6 बजे से सहस्र दीपों से महाआरती होगी। इसके पश्चात गरबा नृत्य के साथ माता जगतजननी भवानी की आराधना खुशी व श्रद्धा से होगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का प्रशिक्षण विगत 20 सितंबर से चल रहा जो आगामी 8 अक्टूबर तक चलेगा व प्रशिक्षण का समय 4.30 से 7 बजे तक नटवर स्कूल प्रांगण में होगा व प्रवेश गर्ल्स स्कूल के सामने से होगा। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए मो.: 99819 20001, 91652 02415, 94062 37399, 62636 56569 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन को भव्यता देने में खड्ग धारिणी गरबा महोत्सव आयोजन की सभी श्रद्धालु सदस्याएं जुटीं हैं।

























LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here