जशपुर में महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, आरोपी धरमजयगढ़ से गिरफ्तार, महिला की खेत में मिली थी लाश

0
187

 

 











जशपुर। जशपुर में महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया है। प्रकरण के फरार आरोपी कांसी सोनी को धरमजयगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। यह पूरा मामला थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम शब्दमुंडा की है।

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 01 अक्टूबर को थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम शब्दमुंडा के एक खेत से 21 वर्षीय महिला का शव मिला, शव खराब हो चुका था। प्रकरण में मर्ग पंजीबद्ध कर फारेंसिक एक्सपर्ट एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष शव पंचनामा कार्यवाही कर शव का पी.एम. कराया गया, पी.एम. रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यू हत्यात्मक प्रकृति का होना पाया गया साथ ही घटनास्थल पर मिले चप्पल से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ मिले एवं इस अंधे कत्ल को सुलझाने का प्रयास किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रोफेशनल तरीके से विवेचना की जा रही थी, घटनास्थल पर मिले चप्पल का आस-पास के ग्रामीणों से पहचान कराया जा रहा था, इसी दौरान चप्पल के संबंध में कुछ संभावित नाम सामने आये, इसको शाॅर्ट लिस्ट करते हुये पुलिस संदेही कांसी सोनी तक पहुंची, तब तक मृतिका का काॅल डिटेल भी प्राप्त आ गया एवं उसके व्यक्तिगत जीवन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त किया गया। इसी आधार पर पुलिस ने पतासाजी कर कांसी सोनी को धरमजयगढ़ क्षेत्र से अभिरक्षा में लिया एवं पूछताछ करने पर बताया कि वह मृतिका से बातचीत करता था। शुरू में तो वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं था, परंतु मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह दिनांक 28.09.2024 के शाम को मृतक महिला से मिलने गया था और अपने पास एक चाकू रखा रखा। कांसी सोनी का ईरादा महिला को मारना नहीं था, बल्कि उसे मात्र डराना था, बातचीत के दौरान वह महिला को डराने का प्रयास कर रहा था, छीना-झपटी के दौरान चाकू से महिला के गले में चोंट लग गई, इसी दौरान सामने कुछ दूरी में एक टार्च की रोषनी दिखाई दी जिससे कांसी सोनी और ज्यादा डर गया और महिला के मुंह को दबाकर पकड़े जाने के डर से चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया और मुंह को दबाये रखा, जब मृतिका शांत हो गई तब हड़बड़ाहट में वह मृतिका के मोबाईल, तौलिया को अपने पास रखा एवं अपने पहने चप्पल को अंधेरे होने पर वहीं छोड़कर वहां से भाग कर पैदल चलते एवं लिफ्ट मांगते हुये धरमजयगढ़ में अपने रिष्तेदार के घर चला गया था। आरोपी कांसी सोनी उम्र 25 साल निवासी चरईडांड़ थाना कुनकुरी, हाॅल-प्रधानटोली कांसाबेल के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 02.10.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उप पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह राजपूत, निरीक्षक गौरव पांडेय, उप निरीक्षक अषोक यादव, स.उ.नि. नीता कुर्रे, प्र.आर. 399 इग्नासियुस एक्का, प्र.आर. 428 गोविन्द नायक, आर. 396 सुदीप एक्का, आर. प्रकाष मिंज, आर. 613 कमल शांति, म.आर. 759 रेणुका टोप्पो इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here