CG News: युवती पर ब्लेड से जानलेवा हमला, शादी से मना करने पर किया ऐसा काम, आरोपी युवक गिरफ्तार

0
224

सक्ती। शादी के लिए दबाव बनाने पहुंचे एक सनकी युवक ने युवती के घर में घुसकर ब्लेड से हमला कर दिया। प्रार्थिया और उसका भाई हमले से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने प्रार्थिया की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 2 वर्ष पूर्व अपने बड़े पापा की लड़की की शादी में ग्राम बड़ेरबेली गई थी। जहां आरोपी से जान पहचान हुई थी और एक दूरे को पसंद करते थे। घटना दिनांक 1 अक्टूबर 24 की दोपहर 2 बजे आरोपी द्वारा प्रार्थिया के गांव आकर उसके घर में घुसकर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान ब्लेड से प्रार्थिया पर हमला कर दिया। हमले से प्रार्थिया के गले में चोट पहुंची है। बीच बचाव करने पहुंचा भाई भी घायल हुआ है। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने टीम गांव पहुंची, जहां आरोपी घूम रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी सुखबीर सिदार पिता फैलसिंह 22 वर्ष ग्राम कांदानारा थाना सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश पटेल, थाना प्रभारी मालखरौदा के मार्गदर्शन में प्रआर दामोदर जायसवाल, आर सेतराम पटेल, शत्रुघन जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा।

























LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here