Raigarh News: रायगढ़ में 97 हाथियों का दल कर रहा विचरण, एक ही रात में 33 किसानों की धान की फसलों को पहुंचाया क्षति 

0
36

रायगढ़। रायगढ़ जिले के जंगलों में इन दिनों 97 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहा है। बीती रात हाथियों ने जमकर तबाही मचाते हुए 33 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंचकर नुकसान के आंकलन करने में जुटी हुई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में जहां बीती रात हाथियों ने 19 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है जिसमें नागदरहा बीट के बरपाली गांव में 03 किसान की धान की फसल, क्रोन्धा बीट के कोयलार में 06 किसानों की धान की फसल, तराईमार बीट के शेरबंद में 05 किसानों की धान की फसल, खम्हार बीट में 02 किसानों की धान की फसल, तेजपुर बीट के पोलाईआंट में 01 किसान की धान की फसल के अलावा औरानारा बीट के लामीखार में 02 किसानों की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है।











इसी तरह रायगढ़ वन मंडल में भी हाथियों के दल ने बीती रात 14 किसानों की धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जिसमें खरसिया वन परिक्षेत्र के छोटे पण्डरमुडा बीट के छीरपानी, आगासमार्ग में 10 किसानों के धान की फसल को नुकसान के अलावा भालूनारा बीट के देहजरी में 04 किसानों की धान की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है। बीती रात रायगढ़ एवं धरमजयगढ़ वन मंडल के 33 किसानों की धान की फसल को हाथियों के द्वारा नुकसान पहुंचाये जाने की जानकारी मिलने के बाद आज सुबह वन विभाग की टीम गांव पहुंचकर नुकसान के आंकलन करने में जुटी हुई है।

धरमजयगढ़ वन मंडल में 52 हाथी
रायगढ़ जिले धरमयजगढ़ वन मंडल में इन दिनों 52 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। जिसमें नर हाथी की संख्या 23, मादा हाथी 21, के अलावा 08 बच्चे शामिल हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारूमा परिक्षेत्र के तेजपुर बीट में सर्वाधिक 10 हाथी, तराईमार में 10, नागदरहा में 07, गंजईपाली में 05 के अलावा अलग-अलग बीट में हाथी विचरण कर रहे हैं।

रायगढ़ वन मंडल में 45 हाथी
रायगढ़ वन मंडल में भी इन दिनों 45 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। इस दल में नर हाथी की संख्या 08, मादा 21 एवं 16 बच्चे शामिल है। यहां सर्वाधिक हाथी घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। यहां बटुराकछार बीट में सर्वाधिक 19 हाथी, खरसिया वनपरिक्षेत्र के छोटे पण्डरमुडा में 14 हाथी, भैसगढ़ी में 10 हाथी के अलावा कांटाझरिया में 02 हाथी विचरण कर रहे हैं।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here