श्री अखण्ड राम सप्ताह का भव्य आयोजन 22 सितंबर से गंज बाजार खरसिया में

0
45

खरसिया। 132 वा वर्ष श्री अखण्ड राम सप्ताह का आयोजन बड़े ही धूम धाम से धर्म की नगरी खरसिया में होने जा रहा है। इस वर्ष भी सियाराम सखा मंडल हनुमान सेवा समिति द्वारा तैयारी जोर शोर से की जा रही है। संस्था के प्रमुख मनोज गोयल ने बताया की इस वर्ष 40 से अधिक गांव से मंडली राम नाम संकीर्तन करने पहुंच रही है। साथ ही प्रथम दिन अंचल के छोटे छोटे बच्चो की फेरी एवं हनुमान चालीसा रखा गया है। एवं मंदिर की सजावट कोलकाता के फूल वाले थर्माकोल से आकर्षित झांकियां लाइट से प्रांगण सजाया जा रहा है। अखण्ड राम सप्ताह हेतु पूरे अंचल में एक अलग ही उत्साह देखते ही बनता है। वही प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी निकलेगी जो नगर भ्रमण कर मंदिर पहुंचेगी। वही महिलाओ द्वारा माला एवं आरती थाली प्रतिदिन सजाई जाएगी। ऐसे अनेकों कार्यकर्म की तैयारी सियाराम सखा मंडल के युवाओं द्वारा की जा रही है। विगत है की सियाराम सखा मंडल निरंतर नगर में बड़े बड़े एवं अच्छे धार्मिक आयोजन करते आ रहा है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here