CG News: 18 दिन की मासूम का दिन दहाड़े घर से अपहरण, पुलिस ने महिला सहित दो को किया गिरफ्तार

0
254

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से हुये नवजात के अपहरण मामले में जगदलपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एक महिला सहित दो आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है। साथ ही बच्ची को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल छुड़ा लिया है। अपहरणकर्ताओं के कब्जे से इनोवा क्रिस्टा कार को भी बरामद कर लिया गया है। बता दें कि आज सुबह 11 बजे के आसपास 18 दिन की बच्ची का अपहरण हो गया था।

 











दरअसल, दंतेवाड़ा, बचेली थाना क्षेत्र के रेलवे काॅलोनी स्थित गंगूपारा निवासी महिला छोटी आज सुबह अपनी बच्ची को घर में सुलाकर पानी भरने चली गई थी। वापस घर लौटी तो बच्ची गायब थी। महिला ने पूरे मोहल्ले में बच्ची को खोजा। नहीं मिलने पर इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।

 

बच्ची के अपहरण की शिकायत को दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने संज्ञान में लिया और जाँच कर बच्ची को सकुशल बरामद करने के निर्देश दिए। इधर, किडनैपिंग की जानकारी मिलने के बाद जिले की पुलिस में हड़कंप मच गया था। दंतेवाड़ा पुलिस ने आसपास के जिलों में भी बच्ची की तलाश शुरू की।

 

जगदलपुर पुलिस ने बच्ची को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से किया सकुशल बरामद

इसी बीच जगदलपुर पुलिस को अपहरणकर्ताओं की जानकारी लगी। जगदलपुर एसपी शलभ कुमार सिन्हां ने एएसपी माहेश्वर नाग, सायबर सेल डीएसपी गीतिका साहू के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिये। पुलिस टीम ने कोड़ेनार थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर अपहरणकर्ताओं की इनोवा क्रिस्टा कार को रूकवाया। तलाशी लेने पर एक महिला के गोद में नवजात बच्ची मिली। पुलिस ने मामले में महिला और एक युवका को भी गिरफ्तार किया है। बच्ची सकुशल है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। घटना के पीछे आरोपियों का मकसद क्या था, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here