39 वें चक्रधर समारोह का आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समारोह का किया शुभारंभ, देखें लाइव

0
521

पद्मश्री हेमा मालिनी राधा रास बिहारी नृत्य नाटिका पर देंगी प्रस्तुति

रायगढ़ टॉप न्यूज 7 सितम्बर।
आज से 39 वें चक्रधर समारोह का आगाज हो गया है। अगले 10 दिनों तक कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ सांस्कृतिक रस में सराबोर रहेगी। देश के ख्यातिनाम कलाकार कार्यक्रम देने रायगढ़ पहुंचेंगे। शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होने रायगढ़ पहुंचे हुए हैं। आज पहले दिन प्रख्यात अभिनेत्री और शास्त्रीय नृत्यांगना पद्मश्री हेमा मालिनी प्रसिद्ध राधा रास बिहारी का मंचन करेंगी। समारोह का शुभारंभ श्री गणेश पूजन, दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से किया गया।

 











*राज्यसभा सांसद एवं राजपरिवार सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह*
यह समारोह महान संगीत प्रेमी,प्रख्यात तबला वादक महाराजा चक्रधर सिंह की स्मृति में किया जाता हैं। उन्होंने ना केवल संगीत ही नही बल्कि खेल,कुश्ती को भी बढ़ावा दिया गया है। चक्रधर समारोह में पिछले कुछ वर्षो से विराम सा लग गया था। पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयास से रायगढ़ की लोक संस्कृति की पहचान चक्रधर समारोह को पुनःवृहद स्वरूप में प्रारंभ किया गया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

 















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here