Raigarh News: दरोगापारा निवासी नेहरु पटेल के साथ हाथापाई और लूट का प्रयास

0
1362

रायगढ़: शहर की शांति और सुरक्षा पर उस समय गंभीर सवाल खड़े हो गए जब नेहरू पटेल पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया और लूट का प्रयास किया। यह घटना शहर के शांत माहौल को हिलाकर रख देने वाली घटना है।

नेहरू पटेल,जो कि अपने सामाजिक और राजनीतिक कार्यों के लिए पूरे क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं,पर अचानक हुए इस हमले से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।











शहर ही नहीं क्षेत्र में जानने पहचानने वाले लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है,और वे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

हाथापाई,लुट के प्रयास शहर में…

दरोगा पारा निवासी नेहरू पटेल के साथ एक गंभीर घटना घटी जब वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक CG 13 CA 0911) से नहरपाली से जिंदल होते ढिमरापुर से अपने घर लौट रहे थे। यह घटना 29 अगस्त 2024 को रात करीब 09:30 बजे महादेव मंदिर के पास मेन रोड पर हुई।

नेहरू पटेल के अनुसार,वह अपनी कार से जब महादेव मंदिर के पास पहुंचे, तब अचानक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। गाड़ी रोकने के बाद,उनमें से एक व्यक्ति,जो हरे रंग का हाफ टी-शर्ट और काला पेंट पहने हुए था और जिसकी उम्र लगभग 20-25 साल के बीच था, ने कार की चाबी खींचने की कोशिश की। जब नेहरू पटेल ने इसका विरोध किया, तो उस व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए पैसे की मांग की। पैसे न देने पर युवक ने नेहरू पटेल के साथ हाथापाई की और उन्हें गाड़ी से बाहर निकालने की धमकी दी।

मारपीट के दौरान, नेहरू पटेल के चेहरे पर चोटें आईं, जिसमें उनके बाएं गाल, नाक और आंख के पास चोटें शामिल हैं। घटना के समय, जब नेहरू पटेल ने मदद के लिए चिल्लाने की कोशिश की,तो हमलावरों ने उनका मोबाइल छीन लिया, लेकिन बाद में उसे वापस कर दिया। इस बीच,सड़क पर गुजरने वाले लोग रुके और हस्तक्षेप करने लगे, जिसके बाद हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर केंवडाबाड़ी बस स्टैंड की ओर भाग निकले।

घटना को लेकर नेहरू पटेल ने 0512/24अज्ञात 03 व्यक्ति उम्र करीबन 20 से 25 वर्ष के मध्य 115(2)-BNS, 119(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNSपुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्रवासियों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्यवाही की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। नेहरू पटेल इस हमले में सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना ने शहर में असुरक्षा की भावना को बढ़ा दिया है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here