Raigarh News: रायगढ़ में मिली एतिहासिक जीत का ओपी ने आठ माह में हिसाब चुकाया

0
374

छग गठन के बाद पहली बार रायगढ़ जिले में आई विकास कार्यों की बाढ़

आठ महीनों में ही रायगढ़ वासियों ने महसूस किया… ओपी राइट च्वाइस











रायगढ़ :- विधान सभा चुनाव संपन्न हुए आठ माह हो गए । रायगढ़ वासियों को ओपी की चमकीली जीत का एहसास होने लगा। ढाई दशक पहले हुए छग गठन के बाद सूबे में आठ साल कांग्रेस की सरकार रही वही पंद्रह साल भाजपा की सरकार रही इस दौरान रायगढ़ विधान सभा में भाजपा एवम कांग्रेस दोनो ही पार्टियों के विधायक रहे लेकिन रायगढ़ वासियों की आंखे विकास के लिए तरसती रही । दशकों से विकास के लिए पथराई आंखों में अब विकास की चमक दिखाई पड़ने लगी है। अपने चुनाव प्रचार के दौरान ओपी ने इस बात को प्राथमिकता से प्रचारित किया था उन्हें कार्य कराने के बेहतर तरीके मालूम है उनके विधायक बनने के बाद रायगढ़ वासियों को यह सच्चाई नजर आने लगी। शिक्षा स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार ओपी की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। वही विकास कार्यों में भी उनकी पैनी नजर है। आठ महीनों में रायगढ़ में विकास कार्यों की बाढ़ सी आ गई रायगढ़ वासी इस बात को शिद्दत से महसूस कर रहे है कि ओपी चौधरी एतिहासिक मतों से मिली जीत का हिसाब आठ माह मे ही चुकता कर दिया। जनता से जुड़े मुद्दों को पूरा करने में वे पल भर की देरी नही करते। कार्यों की स्वीकृति का दौर अभी थमा नहीं है और वर्षा ऋतु के बाद सारे काम जमीन में नजर आने लगेंगे। सरिया में जन दर्शन के दौरान एम्बुलेंस की मांग को उन्होंने तीन दिन में पूरा कर दिखाया वही नगर निगम में विकास कार्यों हेतु 10.61 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की वही स्वेच्छा अनुदान के तहत कॉलेज के हर छात्र को पुस्तक खरीदने के लिए तीन हजार की राशि प्रदान की वही चाय बेचने वाली एक बेटी को व्यापार बढ़ाने हेतु स्वेच्छा अनुदान से आर्थिक मदद प्रदान की। रायगढ़ में विकास यात्रा हेतु कृष्ण पक्ष समाप्त हो चुका और एक नए शुक्ल पक्ष का शुभारंभ हो चुका है। क्षेत्र के किसानों के लाभ हेतु बजट में पहली बार केलो परियोजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया वही बाद में निर्माण कार्यों में गति लाने हेतु 30 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की। वही बेलरिया में 6 करोड़ 18 लाख की लागत से स्टाप डैम निर्माण की अनुमति प्रदान की। शिक्षा ओपी की पहली प्राथमिकताओं शामिल है इस दिशा में वे अधिक बेहतरी के लिए सतत प्रयत्नशील है। रायपुर की तर्ज पर रायगढ़ में नालंदा परिसर लाइब्रेरी के निर्माण की स्वीकृति देकर ओपी में अपनी जीत का तोहफा रायगढ़ वासियों को दिया।

बजट में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और नवीन आवासीय विद्यालय की घोषणा की गई। वही आई आई टी के तर्ज पर सी आई टी पहले चरण में रायगढ़ में भवन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की।
नया उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय की अनुमति प्रदान की गई। पुसौर स्थिति स्कूलों के उन्नयन के लिए 1.5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की।17 महाविद्यालय हेतु स्वीकृत 80 करोड़ की राशि में रायगढ़ जिले के महाविद्यालय भी शामिल है।

25.19 करोड़ की लागत से रायगढ़ उद्यानिकी एवम वानिकी कॉलेज हॉस्टल का निर्माण को अनुमति दी गई। जीवन की मूलभूत आवश्यकता चिकित्सा के क्षेत्र में भी ओपी विशेष रूप से प्रयास रत है। बजट में रायगढ़ जिला चिकित्सालय को आदर्श चिकित्सालय में शामिल किया गया अब इसका उन्नयन किया जाएगा।मेडिकल कॉलेज में उपकरण खरीदी हेतु 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई।

कांग्रेस के पांच सालो के दौरान सड़क की दुर्दशा किसी से नही छुपी। वित्त मंत्री बनते ही रायगढ़ से घरघोड़ा मार्ग गुणवत्ता पूर्वक मजबूती से बनाया गया अन्यथा वर्षा काल में अक्सर जाम लगा होता था सड़को को पहली बार जाम से मुक्ति मिली। दुर्घटनाओं में रोक लगाने के लिए रिंग रोड प्रोजेक्ट इस साल के बजट में शामिल किए जाने की घोषणा की गई। वही सड़क निर्माण हेतु क्रमश 23.82 करोड़,22.45 करोड़ 3.14 करोड़ स्वीकृति प्रदान की है। नगर निगम क्षेत्र में
35 लाख रुपए के निर्माण कार्यों के अलावा मुख्यमंत्री अधोसरंचना संधारण एवम उन्नयन प्राधिकरण द्वारा क्षेत्रीय आवश्यकताओं हेतु स्वीकृत 15 विकास कार्य हेतु 1 करोड़ 5 लाख रुपए नगर निगम क्षेत्र के 47 कार्यों हेतु 15 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई।

डेढ़ सौ करोड़ की लागत से दो रेलवे ब्रिज को स्वीकृति प्रदान की पहल की गई। खेलो के लिए ओपी के प्रयासों की सर्वत्र सराहना हो रही है।रायगढ़ शहर के मैदानों में 3.67 करोड़ की लागत से खेल सुविधाए का विस्तार राम भांठा संजय मैदान को संवारने 49 लाख की स्वीकृति सहित मैदानों में बॉक्स क्रिकेट सहित आऊट डोर इन डोर बैडमिंटन का विस्तार खेल के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा । सामाजिक भवनों हेतु ब्राम्हण समाज की पहल कर परशु राम भवन निर्माण हेतु 20 लाख की सहमति वही उत्कल समाज के अनुरोध पर मंदिर में पाक शाला हेतु 15 लाख की स्वीकृति वही
दीदी सदन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत एवम भूमि पूजन सहित निर्माण की डेड लाइन बताई गई। वही भोजपुरी समाज को भवन निर्माण हेतु आर्थिक मदद के लिए आश्वस्त किया गया। नया गार्डन निर्माण हेतु 10 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई। ओपी की पहल से सरिया क्षेत्र में एपेक्स बैंक की नई शाखा खुलने के आदेश जारी हो गए।टेक्नो लाजी का प्रभावी इस्तेमाल का असर जी एस टी संग्रहण पर दिखने लगा टैक्स माफियाओं पर लगाम कसते ही जी एस टी संग्रहण में एतिहासिक वृद्धि हुई है। भ्रष्टाचार को लेकर ओपी चौधरी ने हमेशा स्मरण कराया है कि विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए किसी सिफारिस या कमीशन देने की जरूरत नही है। डिप्टी कमिश्नर को एस्टीमेट से पांच गुना 1.35 करोड़ के भुगतान किए जाने पर ओपी ने सस्पेंड कर अपने इरादे बता दिए कि भ्रष्टाचार स्वीकार नही होगा।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here