मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री भी कल लेंगे शपथ

0
1026

Who Is Mohan Charan Majhi: बीजेपी MLA मोहन चरण माझी ओडिशा में भारतीय जनता दल (BJP) विधायक दल के नेता चुने गए हैं। वे अब राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। ये निर्णय बीजेपी विधायक दल की बैठक में मंगलवार 11 जून को लिए गए, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए थे। राज्य में अस्तित्व में आने के बाद से माझी BJP के पहले मुख्यमंत्री होंगे। सिंह ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद इसका ऐलान किया।

राजनाथ सिंह ने पत्रकारों को बताया कि कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा ओडिशा के उपमुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी को 147 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बहुमत मिला है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था।











विधानसभा के लिए मतदान के बाद 4 जून को हुई मतगणना में BJP ने 147 विधानसभा सीट में से 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। शपथ ग्रहण समारोह 12 जून को शाम 5 बजे आयोजित किया जा सकता है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here