Raigarh News: फेसबुक दोस्त का घिनौना चेहरा आया सामने…ले लिया लाखो रुपये और फिर जिंदगी बर्बाद करने के नाम पर लूटता रहा आबरू

0
718

रायगढ़ टॉप न्यूज 28 मई 2024। रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया फेसबुक के जरिये महिला से पहले दोस्ती कर उसका विश्वास जीतते हुए पैसे का लेनदेन करने के बाद महिला का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर शारारिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतरा रोड क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके द्वारा ऑनलाईन कपड़े का व्यापार किया जाता है। वर्ष 2021 में उसका सोशल मीडिया फेसबुक के जरिये भिलाई के स्ट्रीट 09 सेक्टर 02 निवासी ज्ञानेश प्रताप सिंह आ. संजय कुमार सिंह के साथ परिचय हुआ था। जिसके बाद ज्ञानेश प्रताप सिंह ने धीरे धीरे ऑनलाईन व्यापार के नाम पर महिला से मित्रता बढाई और रायगढ़ आना जाना प्रारंभ कर दिया।











पीड़ित महिला ने बताया कि दोनों के बीच मित्रता होने के बाद ज्ञानेश प्रताप सिंह ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। महिला ने बताया की पहले वह उसके झांसे को समझ नही पाई और धीरे धीरे उसके जाल में फसती चली गई। ज्ञानेश प्रताप सिंह के द्वारा ईधर उधर की बात करके उधारी मे पैसा देने के लिये दबाव डालने लगा। इस दौरान आरोपी ने महिला से वर्ष 2021 से वर्ष 2024 मे बीच 20 से 22 लाख रुपये छलपूर्वक ले लिया तथा 3 लाख 50 हजार रुपये सीडीएम के माध्यम से भेजा गया है। इसके अलावा शेष राशि नगद एवं कियोस्क शाखा से भेजा गया है।

आरोपी के द्वारा महिला का विश्वास जीतने के लिए शुरु शुरु मे कुछ राशि वापस भी किया गया था परंतु महिला को अपने चंगुल मे फंसाने के बाद उसके द्वारा 20 से 22 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। उक्त राशि मे महिला के अनुसार उधार में लेकर आरोपी को दी गई है। इतना ही नही महिला जब ज्ञानेश प्रताप सिंह को रकम देने मे असक्षम हो गई, तब उसके द्वारा महिला का वाहन  ब्ळ 13 ।छ 7985 को  जबरदस्ती लेकर चला गया है और अपने कब्जे मे रखा है, महिला के अनुसार उसका  दो क्रेडिट कार्ड भी ज्ञानेश प्रताप सिंह अपने पास रखा है जिसके सम्पूर्ण राशि का उपयोग उसके द्वारा किया जा चुका है।

इस तरह महिला पर बनाया दबाव
पीड़ित महिला ने बताया कि जब भी ज्ञानेश प्रताप सिंह रायगढ आता था वह  होटल मे रुकता था, जहां उसने महिला की सहमति के बिना एक-दो बार महिला का अपने साथ फोटो खिंच लिया था। इसके बाद उपरोक्त फोटो को अपने मोबाईल नंबर ’’ के माध्यम से महिला के मोबाइल में भेजते हुए  धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने की बात कही गई और बात नही मानने पर उपरोक्त फोटो को  पति को दिखाकर  व्यावाहिक जीवन बर्बाद करने को धमकी दी गई।

मजबूरी का उठाया फायदा
महिला ने बताया कि व्यावाहिक जीवन बर्बाद होने से बचाने के लिए उसने ज्ञानेश प्रताप सिंह की बात मान ली। ज्ञानेश प्रताप सिंह जबरन उसके सहमति के बिना उसका शारीरिक शोषण करता था तथा अंतरंग पलो का फोटो खिंचता था। इस दौरान महिला के मना करने पर वह उसके साथ मारपीट करता था।

फोटो वायरल करने की धमकी देकर फिर मांगे पैसे
पीड़ित महिला ने अपने शिकायत में बताया है कि वह ज्ञानेश प्रताप सिंह के शोषण से  परेशान हो गई,और सारी बातें अपने पति को बताते हुए थाने मे रिपोर्ट कराने का विचार कर रहे थे। इसी बीच 25 मई  को आई.पी.एल. मे सट्टा खेलने के नाम पर ज्ञानेश प्रताप सिंह द्वारा पुनः रकम की मांग की गई उक्त रकम नही देने पर अंतरंग फोटो को वायरल करने की धमकी भी दी गई। साथ ही पूरे परिवार को जान से मरवाने की धमकी भी दी गई है।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here