Raigarh News: फागुन एकादशी पर श्री श्याम दीवाने ने निकाली रंगभरी भव्य निशान यात्रा,खूब उड़ा अबीर और गुलाल

0
387

रायगढ़ टॉप न्यूज 20 मार्च। फाल्गुन एकादशी पर श्री श्याम दीवाने रायगढ़ द्वारा भव्य निशान यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। निशान यात्रा श्रीराम मंदिर गांधी गंज से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंची। निशान यहां पर सकैड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना करते हुए श्री श्याम प्रभु के चरणों में निशान अर्पित किए। गाजे बाजे के साथ निकले निशान यात्रा में भक्तो द्वारा श्याम बाबा के जयकारे लगाए जा रहे थे। तो हर कोई श्याम बाबा के भक्ति में डूबा दिखा.। और हर श्याम भक्त हाथ में निशान थामे श्याम प्रभु की में झूमते चल रहे थे। बता दें कि श्री श्याम दीवाने रायगढ़ की ओर से पिछले 4 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है।


महिलाएं लाल पीली साड़ी में हाथों में ध्वज लहराते हुए चल रही थी। पुरुष कुर्ता-पजामा में बाबा श्याम के भजनों में सभी भक्त थिरकते नजर आए। वहीं कई जगहों पर श्याम भक्तों ने आरती उतारी एवं स्वागत किया। निशान यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम का गुणगान करते हुए जमकर अबीर और गुलाल उड़ाया। निशान यात्रा में युवा वर्ग ने एक-दूसरे पर गुलाल उड़ा कर खूब होली खेली। जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय हो उठा।











बाबा का दरबार घोड़े की बग्गी में सजाया गया था। इस निशान यात्रा में जगह फूलों की वर्षा की गई। वहीं विभिन्न चौंक-चौराहों में भव्य स्वागत किया गया। इस वर्ष निशान यात्रा में नृत्य नाटिका आकर्षण का केंद्र रहा. इसमें भी भक्तों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाकर होली खेली। जिसके पश्चात श्री श्याम रसोई का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री श्याम दीवाने परिवार समस्त शहरवासियो को होली की शुभकामनायें देता है..















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here