Raigarh News: खनिज चूनापत्थर एवं रेत का अवैध परिवहन करते 4 वाहन पकड़ाये

0
33

अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार होगी कार्यवाही

रायगढ़, 23 फरवरी 2024/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के रोकथाम हेतु खनि अधिकारी को निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के परिपालन में खनि निरीक्षक आशीष गढ़पाले एवं जिला खनिज जांच दल द्वारा आज निरीक्षण किया गया। अवैध परिवहन करते हुए खनिज चूनापत्थर (गिट्टी) के 01 टे्रलर एवं खनिज रेत का 3 हाइवा पकड़ा गया। जिसमें संबंधित वाहनों को सुरक्षार्थ हेतु कलेक्ट्रेट परिसर रायगढ़ में रखा गया है। जिन वाहनों को जप्त किया गया है। इनमें वाहन मालिक राजू अग्रवाल फ्रेंड्स कालोनी रायगढ़ के वाहन क्रमांक सीजी 13 एडी 8111 में चूना पत्थर का अवैध परिवहन किया जा रहा था। इसी तरह शेखर पटेल औंराभाठा रायगढ़ वाहन क्रमांक सीजी 13 एव्ही 9613, तिलकराम पटेल रायगढ़ वाहन क्रमांक सीजी 13 एडब्ल्यू 9813 तथा लक्ष्मण सिदार वाहन क्रमांक सीजी 13 एआर 7658 के द्वारा रेत का परिवहन किया जा रहा था।











उक्त सभी प्रकरणों में छ.ग.गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 एवं खान एवं खनिज (विकास और विनियमन)अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज परिवहन कर्ताओं को भी निर्देशित किया गया है कि बिना अभिवहन पास खनिज उत्खन्न, परिवहन एवं भंडारण करना दण्डनीय अपराध है। अवैध उत्खनन, परिवहन कर्ताओं के विरूद्ध इसी प्रकार का कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। आगे भी जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलों द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच जारी रहेगी।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here