Sarangarh News: तेंदुए ने महिला पर किया हमला…गोमर्डा अभ्यारण से लगे मल्दा गांव की घटना

0
33

सारंगढ़। सारंगढ़ गोमर्डा वन अभ्यारण परिक्षेत्र से लगे ग्राम मल्दा ब में आज सुबह – सुबह अपने घर के बाहर सो रही ग्रामीण वृद्ध महिला के ऊपर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिस पर महिला को चोट आई है। वृद्ध महिला का नाम दुखदाई बाई स्व सीताराम ग्राम मल्दा उम्र 72 वर्ष है। जिसके परिवार जन शिवकुमार चौहान साथ रहे।

 











हमले के बाद तेंदुआ पुनः जंगल की ओर भाग गया। उक्त क्षेत्र सेंचुरी एरिया सारंगढ़ वन परिक्षेत्र में आता है, जहां बीट गार्ड को उक्त मामले की जानकारी मिलने पर संतोष मनहर गार्ड ने तत्काल सारंगढ़ सेंचुरी रेंजर सेवक बैगा एवं बरमकेला रेंजर सुरेंद्र अजय को मामले की जानकारी दी जहां तत्काल बरमकेला वन विभाग रेंज के अधिकारी मौके पर पहुंचे महिला की हालत को देख तत्काल ₹5000 की राशि प्रदान करते हुए अपनी वाहन से उसे सारंगढ़ अस्पताल भेज रहे थे तभी वहां पूर्व पार्षद व भाजपा नेता मनोज जायसवाल जी पहुंचे उन्होंने महिला की हालत को देखकर अपनी वाहन से उसे अस्पताल ले जाने की पेशकश की और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला का प्राथमिक उपचार किया गया, महिला को किसी प्रकार की कोई गंभीर चोट नहीं लगने की सूचना मिल रही है।

विश्वास सूत्रों की माने तो बकरी और चारे के खुशबू से तेंदुए ने गांव की ओर रुख किया था। बरमकेला रेंज के रेंजर सुरेंद्र अजय ने व सारंगढ़ रेंज के रेंजर बैगा ने अपने बीट गार्ड संतोष मनहर व हीरा लाल को भेज कर पूरी घटना की सुध ली और हर आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here