मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का किया अनावरण….मुख्यमंत्री साय बोले – रायगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक

0
31

 

हर रायगढ़ वासी को गर्व है कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी रायगढ़ की धरती पर पैदा हुए- वित्त मंत्री ओ पी चौधरी 











रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में स्थापित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कहा रायगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आज यहां शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी जी की प्रतिमा का अनावरण हो रहा है।

मैं शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करता हूं

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की स्मृतियां रगों में जोश भरती हैं

देश के दुश्मनों का मुकाबला करने में वे कभी रुके नही, थके नही

जब आतंवादियों ने हमला किया तो आखिरी गोली तक वे दुश्मनों से लड़ते रहे, उन्होंने अपनी पत्नी अनुजा और बेटे अबीर के साथ शहादत दी। उनके इस अमर बलिदान को हम नमन करते हैं

 

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा हर रायगढ़ वासी को गर्व है कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी रायगढ़ की धरती पर पैदा हुए। उन्होंने देश दुनिया के सामने देश प्रेम की नजीर रखी। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी देवत्व से ऊंचे धरातल को प्राप्त करने वाले व्यक्ति हैं। आज की हमारी पीढ़ी देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद करेगी। वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके कार्य उनकी स्मृति हमारे लिए प्रेरणा के रूप में हमेशा मौजूद रहेगी। अग्निविर भर्ती के प्रशिक्षण की निःशुल्क व्यवस्था की जायेगी। और रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की स्मृति में अग्निवीर भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा।

 















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here