दर्दनाक सड़क हादसा, स्कार्पियो ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत… 8 की हालत नाजुक

0
48

 

जगदलपुर। भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। स्कार्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। 3 ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया, जबकि 4 की मौत अस्पताल में हुई। बताया जा रहा है कि ऑटो में 15 लोग सवार थे। 8 की हालत  नाजुक बताई जा रही है। हादसा छत्तीसगढ़-ओड़िशा सीमा पर हुआ है।











जानकारी के मुताबिक जगदलपुर शहर से सटे ओड़िशा के बोरीगुमा में भीषण हादसा हुआ। जगदलपुर की स्कार्पियो ने ओड़िशा के ऑटो को टक्कर मार दी। घटना में स्कार्पियो सवार सभी लोग सुरक्षित हैं, वहीं घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की भी मौत हुई, जबकि छह लोग ऑटो में सवार थे। घटना के बाद मौके से स्कार्पियो का ड्राइवर फरार हो गया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत ही घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान 4 और लोगों की मौत हो गयी। कुछ लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस आरोपी स्कार्पियो ड्राइवर की तलाश कर रही है। हादसे के वक्त ऑटो में 15 लोग सवार थे। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here