Raigarh News: गुरुनानक जयंती आज, शबत कीर्तन के साथ निकली शोभायात्रा

0
36

 लंगर का आयोजन, दिनभर होंगे मंगलम और गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रम
जयंती की पूर्व संध्या निकाली गई भव्य शोभायात्रा

रायगढ़ टॉप न्यूज 27 नवंबर 2023। सोमवार को गुरुनानक जयंती मनाई जाएगी, इसकी पूर्व संध्या में सिख समाज द्वारा भव्य रुप में शोभायात्रा निकाली गई, यह शोभायात्रा शहर के गौशाला के पास मंगलम से निकाली गई।
शोभायात्रा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होकर शबद कीर्तन करते हुए महिलाओं और पुरुषों अलग-अलग ग्रुप में शोभायात्रा में चल रहे थे। इसी तरह समाज के युवाओं द्वारा शोभायात्रा में करतब भी दिखाया गया। वहीं शोभायात्रा में गाडिय़ों का काफिला पीछे चल रहा था।
स्वच्छता का भी संदेश दिया
शोभायात्रा में महिलाओं द्वारा स्वच्छता का भी संदेश दिया गया। इस दौरान महिलाएं हाथों में झाडू लिए सड़कों की सफाई भी करते हुए चल रही थी, महिलाओं ने बताया कि सेवा के खातिर इस तरह कार्य वे करती है, गुरुनानक देव भी यही संदेश देते हंै।












शोभायात्रा इन मार्गों से होकर निकली
गुरुनानक जयंती के पूर्व संध्या पर निकली शोभायात्रा देर शाम 6 बजे गौशाला के पास मंगलम से निकली।
मंगलम से होकर हंडी चौक, कोतवाली थाना से गुरुद्वारा, सुभाष चौक, गौरीशंकर मंदिर, गोपी टाकिज रोड, रामनिवास टाकिज रोड, गांधी चौक, स्टेशन चौक, सक्तीगुड़ी चौक, गौशाला होते हुए वापस मंगलम देर रात साढ़े 9 यहां पहुंची।

रात में गुरु का लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें काफी श्रद्धालु शामिल हुए साथ ही बाहर से आए रागी जत्था द्वारा शबत कीर्तन भी किया गया।
इस दौरान शोभायात्रा का विभिन्न राजनीतिक , सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने स्वागत भी किया गया।

आज गुरुनानक देव की जयंती पर होंगे दिनभर कार्यक्रम
सिख समाज से जुड़े सतपाल बग्गा ने बताया कि सोमवार को गुरुनानक देव की जयंती के अवसर पर दिनभर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिसमें गौशाला पारा स्थित मंगलम में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक शबत कीर्तन का आयोजन किया गया है। वहीं दोपहर 1 बजे से गुरु का लंगर का आयोजन रखा गया है।
रात 9 बजे गुरु नानक देव की जयंती पर सुभाष चौक के पास गुरुद्वारे में रात 9 से 1 बजे तक शबद कीर्तन होगा, इस दौरान युवाओं द्वारा पटाखे भी फोड़े जाएंगे। गुरु की खुशियां पाने के लिए लंगर में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने के लिए कहा गया है।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here