Bilaspur: चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए… दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज

0
33

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में चुनावी माहौल अब रंग लेने लगा है। कल शाम चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पहले भाजपा के पार्षद को कांग्रेसियों ने मारने के लिए दौड़ाया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद भाजपाई समर्थक महिलाओं की टीम ने भी कांग्रेसियों को बाल खींचकर जमकर पीटा। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

कल 13 तारीख की शाम भाजपा पार्षद श्याम साहू बंधवापारा ईमलीभाठा में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले कांग्रेसी पिंकू पांडेय उर्फ विनय पांडेय ने अपने साथियों के साथ पार्षद शाम साहू को रोक लिया और वार्ड में प्रचार नहीं करने की धमकी दी। पार्षद श्याम साहू के द्वारा जब प्रचार करने की बात कही गई तब पिंकू पांडेय और उसके साथियों के द्वारा उनके साथ मारपीट की जाने लगी। मारपीट से उनके दाहिने हाथ की हथेली और भुजा में चोट आई। आस पास के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर श्याम साहू को पिंकू पांडेय और उसके साथियों के चंगुल से बचाया।

















पार्षद की पिटाई के बाद मौके पर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं व भाजपा समर्थक महिलाओं की भीड़ लग गई। इस दौरान पिंकू पांडेय स्कॉर्पियो में मौके से जाने के लिए निकल रहा था। तब आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने व महिलाओं ने मारपीट करने वाले पिंकू पांडेय को जमकर पीटा। गुस्साई महिलाओं ने पिंकू पांडेय के बाल खींच खींच कर पिटाई की। पिंकू की बेतहाशा पिटाई होता देख आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर महिलाओं से पिंकू को छुड़ाया।

मारपीट के बाद दोनों पक्षों की भीड़ सरकंडा थाना में लग गई। दोनों पक्षों से भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। पिंकू पांडेय ने अपनी शिकायत में बताया है कि मोहल्ले के पार्षद श्याम साहू से बच्चा नामक व्यक्ति द्वारा वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने से संबंधित बात पूछने पर श्याम साहू ने उससे विवाद किया। मैं बच्चा का पक्ष लेकर बच्चा को समझ कर उसके घर भेज दिया और मैं बंधवापारा से स्कॉर्पियो में ऑफिस जाने के लिए तैयार था, उसी समय पार्षद श्याम साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर अश्लील गालियां देते हुए मुझसे मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर अपराध दर्ज कर लिया है।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here