Raigarh News: भाजपा ही करती है महिला शक्ति का सम्मान :- महिला मोर्चा

0
32

 

ओपी के पक्ष में महिला मोर्चा गांव गांव ले रही बैठक

















रायगढ़ टॉप न्यूज 13 नवंबर। – जिला महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारी ओपी के पक्ष में दिन रात प्रचार करने में जुटी हुई है। विभिन्न गांवों में बैठक का सिलसिला जारी है इस क्रम में ग्राम बनोरा के बाद ग्राम कुकुरदा, ग्राम महापल्ली , ग्राम सराई भद्दर में लगातार महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारियों ने बैठके ली। ग्राम बनोरा की बैठक के दौरान वरिष्ट नेत्री एंव सारँगढ़ प्रभारी, शीला तिवारी ने कहा सही मायने में भाजपा ने ही महिला शक्ति का सम्मान किया है।ग्राम कुकुरदा के बैठक के दौरान जिला महिला मोर्चा प्रभारी मंजुलता नायक ने कहा प्रदेश भाजपा की जीत से महतारी वंदन योजना के तहत हर महिला को एक हजार महीना उसके खाते में मिलना शुरू हो जाएगा। बेटी होते ही डेढ़ लाख रुपए की सुरक्षा निधि मिलेगी।
ग्राम महापल्ली की बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष,शोभा शर्मा ने कहा रायगढ़ भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओ के प्रशिक्षण की बात कही है आंगन बाड़ीयो को विकसित करने की बात कही है। सार्वजनिक क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के लिए संसाधन जुटाने की बात कही है। इन बैठकों के दौरान आरती सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सविता उपाध्याय सहप्रभारी, जिला मंत्री लक्ष्मी विश्वास जी, सावित्री मिश्र जी , यशवन्ति पंडा जी , सुशीला आवडे जी, विजयलक्ष्मी चौहान, बून्दकुँवर दीदी, दीपिका दीदी, मौजूद रही। रेडी टू ईट एवम स्व सहायता समूह से जुड़ी मातृ शक्तियों के साथ भी बैठके हुई जिसमें केंद्र सरकार की मोदी सरकार द्वारा जनता दिए जा रहे लाभ एवम प्रदेश में भाजपा की जीत सहित स्थानीय स्तर पर ओपी चौधरी के जीत के लाभ बताएं गए। बैठकों में मौजूद मातृ शक्तियों ने भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी जी को भारी बहुमत से एक मत मत होकर जीतने का निर्णय लिया।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here