Raigarh News: 23 वीं राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता हेतु जिले की हॉकी टीम जशपुर रवाना

0
30

रायगढ़ टॉप न्यूज 11 सितम्बर 2023/ 12 से 15 सितंबर 2023 तक जशपुर में 23 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जिसमे नेहरू हाकी 15 वर्ष बालक, नेहरू हॉकी 17 वर्ष बालक/बालिका में भाग लेने के लिए 32 बालक व 18 बालिका सहित कुल 48 खिलाडिय़ों का संभागीय दल आज 23 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता हेतु रायगढ़ से जशपुर के लिए रवाना हुआ। जशपुर में हो रहे 23 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता हेतु संभाग स्तरीय नेहरू हॉकी दल को आज जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ बी.बाखला, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा रायगढ़ श्री नरेंद्र चौधरी, एपीसी समग्र शिक्षा रायगढ़ भुवनेश्वर पटेल, प्राचार्य ओपी जिंदल स्कूल आर. के.त्रिवेदी, व्यायाम शिक्षक राजेश यादव ने क्रीड़ा प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं देते हुए संभाग स्तरीय हॉकी दल को जशपुर के लिए रवाना किया।

उल्लेखनीय है कि उक्त नेहरू हॉकी टूर्नामेंट हेतु संभाग स्तरीय हॉकी दल के 15 से 17 आयु वर्ग में बालक एवं 17 आयु वर्ग में बालिका टीम का प्रतिनिधित्व ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ के ही बालक बालिका कर रहे हैं। राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता हेतु नेहरू दल के साथ श्री जीवन नायक जिला क्रीड़ा अधिकारी रायगढ़ प्रमुख प्रबंधक के रूप में तथा खेल प्रशिक्षक श्री जितेंद्र सिंह मेवाडा व्यायाम शिक्षक ओपी जिंदल स्कूल जशपुर के लिए रवाना हुए।

























LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here