रायगढ़ टॉप न्यूज 5 अगस्त 2023। जिले में विप्र समाज की सक्रिय संस्था महिला विप्र फाउंडेशन एवं ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा मिलकर हरिहरात्मक रूद्राभिषेक का आयोजन करवाया गया। प्रमुख सदस्या मीना शर्मा ने बताया कि आयोजन में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया विशेष रूप से शिवलिंग तैयार किया गया। रायगढ़ के प्रख्यात आचार्य अमित कौशल के द्वारा संगीत मय माहौल में भक्ति पूर्वक रूद्राभिषेक पूजन करवाया गया। बाबा महाकार का श्रृंगार दर्शन एवं आरती पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया। जिले की मातृ शक्ति एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही याशी जैन का प्रतीक चिन्ह के द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पवन शेरा, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य सुनील शर्मा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजू जोशी, महामंत्री मीना मनोज शर्मा, पवन शर्मा, ब्राह्मण सेवा समिति की महिला अध्यक्षा बबीता शर्मा आदि महिलाएं एवं पुरूष बड़ी संख्या में शामिल रहे।