Raigarh News: पार्षद संजय देवांगन ने एमआईसी से दिया इस्तीफा, अपनी ही पार्टी के महापौर पर लगाया गम्भीर आरोप

0
30

रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ में एक बार फिर एमआईसी सदस्यों और महापौर जानकी काटजू के बीच मनमुटाव शुरू हो गया है। इसी बीच एमआइसी सदस्य संजय देवांगन ने एमआईसी से इस्तीफा देकर महापौर के साथ चल रहे विरोध को उजागर कर दिया है। वार्ड 06 के पार्षद संजय ने महापौर को लिखे अपने इस्तीफे के पत्र में महापौर पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। संजय ने सीधे तौर पर महापौर को शहर की जनता के साथ गलत करने, गलत निर्णय और गलत नीति का आरोप लगाया है।











संजय देवांगन इस समय नगर निगम में वाहन व स्वास्थ्य प्रभारी हैं। शनिवार को महापौर को लिखे पत्र में संजय ने कहा कि महापौर लगातार मनमाने और गलत निर्णय ले रहीं है। सभा मे एमआइसी सदस्यों को अपमानित किया जाता है। संजय ने पत्र में कहा कि वह शहर की जनता के लिए महापौर द्वारा लिए जा रहे निर्णय का साथ नहीं दे सकता। इसलिए उनका इस्तीफा मंजूर किया जाय। वे अपने वार्ड के लोगों के लिए काम करना चाहते हैं। बहरहाल पार्षद संजय देवांगन ने जिस तरह से अपनी ही पार्टी के महापौर को टारगेट करते हुए इस्तीफा पत्र लिखा है उससे आने वाले दिनों में निगम की राजनीति में जबरदस्त उठापटक होने की सम्भावना है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here