जशपुर जिले में बढ़ने लगा हाथियों का कहर…तीन घरों को उजाड़ा…दहसत में रात गुजारने को मजबूर…

0
46

जशपुर। छत्तीसगढ़ में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। जशपुर जिले के कई इलाकों में अलग अलग दल के हाथी कहर मचा रहे हैं। बीती रात को दो हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। मामला जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के सिहारजोरी का बताया जा रहा है। जहां मंगलवार की रात करीबन 9 बजे गांव में दो हाथी आ धमके, सबसे पहले गांव के राजेंद्र सिंह के घर को निशाना बनाया। उसके बाद निर्मल राम के घर को तोड़ा फिर बालिंदर राम के घर को निशाना बनाया। गांव में हाथी घुसने की खबर से रात भर गांव में अफरा तफरी मची रही। गांव के जोगेंद्र सिंह ने बताया की अभी दोनों हाथी गांव से सटे जंगल में ही डेरा जमाए हुए हैं। वहीं वन परिक्षेत्र तपकरा के रेंजर निखिल पैंकरा ने बताया की नुकसान हुए घरों का आंकलन किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया जा रहा है।

 

















 

हाथी के हमले से वृद्ध की मौत

हाथी के हमले मे 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक का शव घटना के दूसरे दिन जंगल से बरामद किया गया है। घटना जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पोखराटोली गाँव के खेगनाकुचा जंगल की हैै। जानकारी के अनुसार पोखराटोली गाँव का निवासी सुभाष यादव (60 वर्ष) मंगलवार को पुटु बीनने के लिए जंगल गया था फिर वापस घर नहीं लौटा।

बुधवार की सुबह सुभाष के स्वजनों ने उसकी खोज शुरू की जंगल के अंदर के हिस्से मे सुभाष का कुचला हुआ शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि पुटु बीनने के दौरान जंगल मे उसका सामना हाथी से हो गया होगा। सुचना पर मौक़े पर पहुँचे वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि 24 घंटे के अंदर हाथी के हमले मे मौत की यह दूसरी घटना है। इससे पहले काँसाबेल थाना क्षेत्र के दौकड़ा मे 55 वर्षीय वृद्ध का शव जंगल मे सड़ी गली हॉलत मे पाया गया था। इसकी मौत भी हाथी के कुचलने से होने की पुष्टि हो चुकी है।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here