Raigarh News रायगढ़ के युवा श्यामप्रेमियों द्वारा शुरु की गई श्री श्याम रसोई के शानदार 6 माह पूर्ण

0
48

रायगढ़ टॉप न्यूज 1 जुलाई : रायगढ़ नगर अपनी दानवीरता के लिए पहचाना जाता है। इसे दानवीरों की नगरी भी कहा जाता है। दानवीर सेठ किरोड़ीमल द्वारा किए गए कार्यों का लाभ आज भी नगर वासियों को हो रहा है। इसी नगर के युवा श्याम प्रेमियों द्वारा इस प्रथा को जारी रखते हुए विगत 6 माह से लगातार संचालित एक रसोई की स्थापना की जिसमें दोपहर को ढाई सौ से तीन सौ जरूरतमंद लोग निशुल्क भोजन करते हैं। नगर में 1 जनवरी को स्थानीय गाँधी गंज में श्री श्याम रसोई की स्थापना हुई थी और इसे चलते हुए लगातार छह माह हो गए हैं। जो प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

गांधी गंज में संचालित श्री श्याम रसोई में प्रतिदिन शुद्ध भोजन बनता है और दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाने के पश्चात गाय आदि को भोजन दिया जाता है और फिर भोजन प्रसाद का वितरण किया जाता है। कलयुग के देव कहे जाने वाले भगवान श्री कृष्ण के रूप खाटू नरेश बाबा श्याम की कृपा और प्रेरणा से युवा श्याम प्रेमियों ने सभी को भोजन मिले इस उद्देश्य से इस रसोई की स्थापना की थी। लगातार छह माह से यह रसोई सुचारू रूप से संचालित है इस रसोई में बिना किसी भेदभाव के सभी को भरपेट भोजन दिया जाता है कोई भी इस श्री श्याम रसोई में जाकर भोजन कर सकता है। गर्मियों में भोजन करने वालों के लिए श्री श्याम रसोई द्वारा सेट बनवाया गया था जिसके नीचे बैठ कर आराम से कोई भी श्रद्धालु भोजन कर सकता है। आगे बारिश को देखते हुए सदस्यों ने बताया कि भोजन करने वालों के लिए वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था भी की जाएगी इसके नीचे बैठकर व्यक्ति आराम से भोजन कर सके।











इस रसोई में 101 युवा श्यामप्रेमी सदस्य जुड़े हैं जो लगातार इस सेवा के कार्य में लगे रहते हैं। इसी का नतीजा है कि 6 माह से लगातार निर्विवाद यह रसोई संचालित है। सबसे खास बात यह है कि रसोई में किसी भी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं है केवल और केवल बाबा श्याम की रसोई, बाबा के प्रेमियों द्वारा संचालित की जा रही है। इस रसोई में खाना बनाने वाले बाबा श्याम हैं,बांटने वाले बाबा श्याम है और खाने वाले भी बाबा श्याम हैं। जनवरी माह की 1 तारीख से शुरू की गई श्री श्याम रसोई 30 जून को 6 माह पूरे होने के अवसर पर सदस्यों द्वारा एक उत्सव मनाया गया। जिसमें नगर के बहुत से नागरिकों ने हिस्सा लिया और यहाँ भोजन प्रसाद ग्रहण किया। नगरवासी इस कार्य की प्रशंसा करते नहीं थकते सभी ने इस पुनीत कार्य के लिए श्री श्याम रसोई के सदस्यों को साधुवाद देते हुए संचालित हो रही रसोई की भूरी-भूरी प्रशंसा की। श्री श्याम रसोई के सदस्यों ने कहा कि हमारा सौभाग्य है की बाबा की प्रेरणा से यह कार्य हो रहा है और हम इससे जुड़े हैं। यह रसोई सभी श्यामभक्तों की रसोई है। इस रसोई में लगातार नगर के लोगों का सहयोग मिलता रहा है व सभी के सहयोग से यह रसोई संचालित है और आगे भी यह रसोई निरंतर संचालित रहेगी। रसोई के सदस्यों ने नगर के सभी श्याम भक्तों से अपील की है कि यह रसोई आप सभी की रसोई है। प्रतिदिन रसोई संचालित होती है आप निसंकोच आए इस रसोई में सेवा दे प्रसाद ग्रहण कर और पुण्य के भागी बने।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here