Raigarh News : भाजपा नेता सुनील रामदास का 50 हजार पौधे रोपने का अभियान..प्रदूषित शहर रायगढ़ को मिलेगी पर्यावरण संजीवनी

0
28

रायगढ़ टॉप न्यूज 30 जून 2023। रायगढ़ क्षेत्र में इस बरसात के मौसम में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। यह महावृक्षारोपण अभियान सुनील रामदास के नेतृत्व में हो रहा है। रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा बड़े आकार वाले 50,000 पौधे रोपित किए जाएँगे। इस अभियान को गति देने के लिए शहर एवं अंचल के प्रतिष्ठित नागरिकों, सामाजिक एवं र्धामिक संस्थाओं का सहयोग से किया जाएगा।

भाजपा नेता एवं रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास ने आज यहाँ बताया कि संस्था विगत कई वर्षों से सक्रिय जनसहयोग के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने कहा, इस वर्ष भी हम 50,000 पौधे रोपित करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। हमने अपनी 3 लाख पौधों की क्षमता वाली नर्सरी में बड़े आकार वाले पौधे तैयार किए हैं। हमारे पास सभी तरह के पौधे हैं। हमारे छायादार, फलदार, फूलदार पेड़ बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं।











सुनील रामदास ने महावृक्षारोपण अभियान में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि बरसात का मौसम पेड़-पौधों के लिए अमृतकाल है। वर्षा जल पेड़ पौधों के लिए जीवनदायनी साबित होता है। हजारों की संख्या में पौधे रोपित कर चुके सुनील रामदास ने कहा कि जहाँ भी जहग मिले हमें वहाँ पौधे रोपित करना चाहिए।

जानते चलें कि बड़े आकार के पौधे बसरात के मौसम में तुरंत जड़ पकड़ लेते हैं। इन पेड़ों को कम से कम देखभाल की आवश्यकता पड़ती है। ये पेड़-पौधे अच्छे से पनप जाते हैं। ऊँचे होने से मवेशियों आदि से हानि होने की संभावना कम रहती है।
हमारे रायगढ़ क्षेत्र में छायादार, फलदार, फूलदार सभी तरह के पौधों की आवश्यकता है। ये पेड़ बड़े उपयोगी और पर्यावरण में संतुलन के लिए इनकी आवश्यकता और महती भूमिका होती है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here