Raigarh News: अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाओ ने रखा वट सावित्री का व्रत, जगह-जगह विधि विधान से किया गया सावित्री वट का पूजन

0
29

रायगढ़। हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व माना गया है ।इस दिन बरगद के पेड़ का पूजन किया जाता है क्योंकि बरगद के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना गया है। कहते हैं कि इस दिन व्रत रखने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसी क्रम में आज शहर में जगह-जगह वत्री महिलाओं ने वट सावित्री का वत्र रखकर वटवृक्ष की विधि विधान से पूजा अर्चना की और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। वहीं एसईसीएल रोड केलो नदी के तीरे स्थित बाबा कुटीर मंदिर परिसर में भी सुहागिन महिलाओं के द्वारा अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना कर अखंड सौभाग्य प्राप्त करने के लिए पूर्ण विधि-विधान से सावित्री वट का पूजन किया गया।

एसईसीएल रोड केलो नदी के किनारे स्थित बाबा कुटीर मंदिर अपने आप में अत्यंत ही अलौकिक सुंदर और हृदय को सुकून देने वाला स्थल है। आजादी के पहले निर्मित इस मंदिर परिसर में वट पीपल और नीम के विशालकाय दरख्तों की शीतल छाया में स्वयं ईश्वर के मौजूद होने की अनुभूति कराता है। बाबा कुटी मंदिर परिसर में लगभग 70 से 80 वर्ष पुरानी वट- पीपल के विशालकाय दरख्त एक साथ मौजूद हैं। चूंकि सावित्री व्रत पूजन में एक साथ वट- पीपल का विशेष महत्व रहता है जैसा कि यहां बाबा कुटीर में देखने को मिलेंगी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं के द्वारा अखंड सौभाग्य के लिए सावित्री वट का व्रत रखकर पूरे विधि विधान से पूजा पाठ किया गया।











इस व्रत को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और संतान प्राप्ति के लिए करती हैं। कहते हैं सावित्री ने इसी व्रत के प्रभाव से अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से बचाए थे। इस व्रत को करने से पति की उम्र लंबी होती है और उनका दांपत्य जीवन सुखमय होता है। वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर के निर्जला उपवास रखती हैं और विधि विधान के साथ वट यानी बरगद पेड़ की पूजा करती हैं। आज के दिन बरगद पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। कहते हैं कि यमराज ने माता सावित्री के पति सत्यवान के प्राणों को वट वृक्ष के नीचे ही लौटाया था और उन्हें 100 पुत्रों का वरदान दिया था। कहते हैं उसी समय से वट सावित्री व्रत और वट वृक्ष की पूजा की परंपरा शुरू हुई। मान्यता है कि आज के दिन बरगद पेड़ की पूजा करने से यमराज देवता के साथ त्रिदेवों की भी कृपा प्राप्त होती है।

पूर्वांचल में भी अखंड सुहाग के लिए वट सावित्री व्रत रखीं सुहागिन महिलाएं
जेठ अमावास पर वट सावित्री व्रत का परिपालन सुहागिन महिलाएं अपने अखंड सुहाग की रक्षा के लिए कर रही हैं। रायगढ़ पूर्वांचल के प्रायः सभी गांवों में प्रातः से ही स्नान ध्यान के बाद जेठ की चिलचिलाती दुपहरी में तालाबो में स्थित वट वृक्ष की पूजा परिक्रमा रक्षा सूत्र बांधने के लिये महिलाओं की लंबी कतार लगी हुई थी। रियासत कालीन गांव लोइंग के शिव मंदिर तालाब स्थित वटवृक्ष के नीचे गांव की महिलाएं एकत्रित होकर सामुहिक रूप से वट सावित्री व्रत का परिपालन किया। शिव मंदिर में शिवजी को जलाभिषेक करने के बाद वट वृक्ष के नीचे बैठकर सावित्री व्रत कथा सुनी। इसके बाद अपने अपने घरों में जाकर अपने पतिदेव की पूजा तिलक आरती करने के बाद व्रत तोड़ी लेकिन 24 घण्टे तक फलाहार में ही रहती है। ग्राम लोइंग में जिला पंचायत सदस्या श्रीमती संगीता गुप्ता ने वट सावित्री व्रत पर सभी व्रती महिलाओं को उनके अखंड सुहाग के लिये शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि वट सावित्री व्रत हेतु स्थानीय लोइंग तालाब स्थित वटवृक्ष पर चबूतरा निर्माण हेतु श्रीमती संगीता गुप्ता द्वारा स्वयम के खर्च से बनाया गया है। स्थानीय सुहागिन महिलाओं में पूजा के लिए काफी उत्साह देखी गयी । सभी महिलाओं ने सजधजकर हर्षोल्लास के साथ वट सावित्री व्रत का पालन किया।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here