रायगढ़ की बेटी याशी जैन ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके रचा इतिहास

0
69

एवरेस्ट की चोटी पर लहराया तिरंगा

अब तक याशी जैन इन पर्वतों पर कर चुकी हैं फतह











पर्वतारोही याशी जैन की अचीवमेंट पर एक नजर….पढ़े पूरी खबर

रायगढ़ टॉप न्यूज 17 मई 2023। रायगढ़ की बेटी याशी जैन ने माउंट एवरेस्ट पर हासिल कर रचा इतिहास करके इतिहास रच दिया है। विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भारतीय समय के अनुसार सुबह 5:45 पर ‘भारतीय राष्ट्रीय ध्वज’ लहरा है। और प्रदेश के साथ-साथ पुरे देश में रायगढ़ का रौशन किया है।
रायगढ़ की पर्वतारोही याशी जैन ने माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए जाने वाली 15 सदस्यीय टीम में छत्तीसगढ़ की एकमात्र सदस्य हैं. माउंट एवरेस्ट फतह करने का उनकी टीम का यह अभियान 1 अप्रैल से शुरू हुआ था जो 45 दिनों तक चला.

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने किया था याशी जैन का उत्साहवर्धन
मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने याशी जैन का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और प्रोत्साहन राशि के तौर पर 5 लाख रुपये देने की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री ने याशी द्वारा माउंट एवरेस्ट फतह के बाद वहां फहराए जाने वाले ‘भारतीय राष्ट्रीय ध्वज’ और ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ ध्वज का विमोचन भी किया था. पर्वतारोही याशी जैन ने तीन महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके तिरंगे के साथ बेटी बचाओ अभियान का परचम फहराया है.

पर्वतारोही याशी जैन की अचीवमेंट
छत्तीसगढ़ की पहली बिटिआ जिसने तीन महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके तिरंगा संग बेटी बचाओ का परचम फहराया
14 फरवरी, 2023 (दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी) पर माउंट अकंकागुआ (6961 मी) पर फतह
2 अक्टूबर, 2022 को माउंट किलिमंजारो(5896 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। (अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी)।
माउंट एवरेस्ट के दौरान अभियान 2021 मे कैंप -4 (8000 मी) तक पहुँची ।
जनवरी 2021 में लोबुचे ईस्ट पीक (6119 मी) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।
जनवरी 2020 में आईलैंड पीक नेपाल (6189 मी) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।
माउंट एल्ब्रस (5642 मी, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी) 2019।
2018 में हिमालयी क्षेत्र में माऊंट जोगिन 3 चोटी * (6116 मी)।
पर्वतारोहण पाठ्यक्रम (बेसिक-2016 और एडवांस-2017)।
वीरांगना पुरस्कार* (पर्वतारोहण और महिला सशक्तिकरण में अनुकरणीय कार्य), माननीय राज्यपाल, छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा प्रदान किया गया।
यूवा कल्याण व खेल मंत्री श्री उमेश पटेलजी द्वारा प्रशस्तिपत्र प्रदान
तान्या पुरस्कार तान्या फाउंडेशन, रायगढ़ द्वारा प्रदान किया गया।
शहीद इंदिरा गांधी खेल पुरस्कार, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदान किया गया।
राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता प्रतियोगिता 2018 में।
एनसीसी सर्वश्रेष्ठ कैडेट पुरस्कार विजेता- 2018।
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में सी प्रमाणपत्र धारक।
KIIT अचीवर्स अवार्डी- 2019
गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) 2017 में भाग लिया।
दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क – खारदुंगला (5359 मी), लद्दाख पर बुलेट 500cc बाइक चलाई















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here